Live Updates

West Bengal Breaking News : उच्च प्राथमिक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ने नौकरी की मांग को लेकर निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती प्रभावशाली मरीजों के बारे में हाइकोर्ट ने मांगी जानकारी

पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SSKM Medical College and Hospital) में विभिन्न मामलों में गिरफ्तार प्रभावशाली नेताओं का इलाज चल रहा है. इसे लेकर हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी थी, जिस पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधिकारियों से वहां भर्ती प्रभावशाली मरीजों की चिकित्सा स्थिति का विवरण देते हुए एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

टोटो के पलट जाने से पोते की मौत, दादा जख्मी

हावड़ा के सांकराइल के नाजिरगंज में हांसखाली पोल के पास एक टोटो के पलट जाने से पोते की मौत हो गयी और उसके दादा घायल हो गये. मृत बच्चे का नाम रूपक मल्लिक (3) था. जानकारी के अनुसार, नर्सरी के छात्र रूपक को उसके दादा टोटो में बैठा कर स्कूल से घर ले जा रहे थे. वह खुद टोटो चला रहे थे. इसी दौरान सड़क खराब होने के कारण अचानक टोटो पलट गया और दोनों घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा गणेश मल्लिक का इलाज जारी है. उनका पैर टूट गया है.

कांकसा में वर्ज्य प्रबंधन के लिए नवनिर्मित भवन बना नशाखोरी का अड्डा

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान के कांकसा ब्लॉक के बनकाठी ग्राम पंचायत के अधीन गौरांगपुर व खेरोबाड़ी के बीच देउल में अजय नदी के तट पर ठोस व तरल वर्ज्य प्रबंधन परियोजना के तहत नवनिर्मित अपशिष्ट संग्रहण केंद्र असामाजिक तत्वों की नशाखोरी का अड्डा बन गया है. बताया गया है कि उक्त परियोजना के तहत करीब एक लाख 57 हजार 835 रुपये खर्च कर यह भवन बनाया गया है. लेकिन इसके दरवाजे पर ताला नहीं होने से भवन का बदमाश व नशेड़ी लोग दुरुपयोग कर रहे हैं. यही नहीं, देउल पार्क में पिकनिक मनाने के लिए आनेवाले घुमक्कड़ों में भी कई शराब पीने के लिए इस भवन में आ जाते हैं और देर रात तक यहां मयकशी का दौर चलता है.

गुटीय तनाव के मद्देनजर अपने ही विधानसभा क्षेत्र में विधायक मनोरंजन व्यापारी काे प्रवेश की अनुमति नहीं

पश्चिम बंगाल में बालागढ़ के विधायक मनोरंजन व्यापारी (Manoranjan Bayapari) ने उनके सुरक्षाकर्मी को हटा लेने और उनकी कार वापस लिये जाने से बेहद नाराज हैं. उन्होंने फेसबुक पेज पर बिना नाम लिए तृणमूल नेत्री तथा हुगली जिला परिषद सदस्य रूना खातून और उनके पति अरिजीत दास पर हमला बोला है. साथ ही कहा है कि उन्हें जान को खतरा है. उन्होंने आगे कहा कि वह गलत कार्यों का विरोध करते हैं, तो उन्हें बदनाम किया जाता है और बाहरी कहा जाता है. उनके इस बयान से महौल गरम हो गया है. इधर, रूना खातून ने कहा विधायक जो आरोप लगा रहें हैं, साबित करके दिखाएं. इसलिए आंतरिक कलह पर पर्दा डालने के लिए तृणमूल शीर्ष नेतृत्व ने विधायक मनोरंजन को फिलहाल अपनी विधानसभा सीट बालागढ़ नहीं जाने का आदेश दिया है. ये बात खुद विधायक ने गुरुवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए कही.

विधायक मनोरंजन बयापारी को विधानसभा क्षेत्र बालागढ़ न जाने का दिया गया निर्देश

गुटीय तनाव के मद्देनजर TMC नेतृत्व ने पार्टी विधायक मनोरंजन बयापारी को अपने विधानसभा क्षेत्र बालागढ़ न जाने का दिया निर्देश.पार्टी ऑफिस में हुई थी तोड़फोड़.पुलिस और RAF ने इलाके में रूट मार्च किया.

कमरहट्टी में फिर शूटआउट, तृणमूल कर्मी को दिन दहाड़े मारी गोली

उत्तर 24 परगना के कमरहट्टी में दिन दहाड़े तृणमूल कर्मी को गोली मारने की घटना सामने आई है. अचानक कुछ लोगों ने आकर तृणमूल कर्मी पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी. तृणमूल कर्मी के हाथ में गोली लगी है. कल्लू को गंभीर हालत में सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर मिलते ही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन मित्रा भी मौके पर पहुंचे है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह घटना किस वजह से घटी है. कल्लू इलाके में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं. कल्लू को राजनीतिक कारणों से गोली मारी गयी है या नहीं इसकी जांच की जा रही है. फायरिंग की घटना से इलाके में तनाव फैल गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola