West Bengal Breaking News : अलीपुरदुआर जिले का तासती चाय बागान हुआ बंद, 1200 श्रमिक हुए बेरोजगार
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
तासती चाय बागान हुआ बंद, 1200 श्रमिक हुए बेरोजगार
अलीपुरदुआर जिले के सबसे बड़े चाय बागानों में से एक, तासती चाय बागान, में सोमवार को सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लग जाने से यहां काम करने वाले तकरीबन 1200 श्रमिक एवम् अन्य कर्मचारी बेकार हो गये. लंबे समय से इस चाय बागान में श्रमिक और प्रबंधन पक्षों के बीच गतिरोध चल रहा था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अलीपुरदुआर के फलाकाटा ब्लॉक में 10 चाय बागान बंद हो गये हैं. श्रमिकों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन के लोग सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस लटकाकर रविवार रात के अंधेरे में चाय बागान से चले गए. उन्होंने आगे कहा कि रविवार को छुट्टी होने के कारण वे मामले का पूर्वानुमान नहीं लगा सके. सोमवार की सुबह काम पर आने पर मजदूरों ने देखा कि बागान की फैक्ट्री में ताले के साथ काम बंद करने का नोटिस लगा हुआ था. इस घटना को लेकर चाय बागानों में श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका था.
बुद्धदेव भट्टाचार्य की सेहत में हल्का सुधार
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य (79) की सेहत में हल्का सुधार आया है. उन पर इलाज का असर दिख रहा है. उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया है. पूर्व मुख्यमंत्री की हालत गंभीर, पर स्थिर बतायी गयी है.
24 घंटे में रामनवमी हिंसा के संबंधित दस्तावेज एनआईए को सौंपे
कलकत्ता हाइकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को इस साल रामनवमी जुलूस पर हुई झड़पों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जांच को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के लगातार प्रयासों पर नाराजगी व्यक्त की. गौरतलब है कि इससे पहले कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस की खंडपीठ के बाद शिवगणनम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने 27 अप्रैल को एनआईए जांच का आदेश दिया. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाइकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को बरकरार रखा और राज्य सरकार को मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया.
बुद्धदेव भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री
बुद्धदेव भट्टाचार्य से मिलने अस्पताल पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी. गौरतलब है कि बुद्धदेव को वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां पर मुख्यमंत्री उनसे मिलने पहुंची है.
मणिपुर पर तृणमूल का निंदा प्रस्ताव
मणिपुर हिंसा को लेकर तृणमूल विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लेकर आयी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. ममता बनर्जी ने भी पलटवार करते हुए कहा, प्रधानमंत्री मणिपुर को संभालने में नाकाम रहे. वह विदेश जा सकते हैं, मणिपुर नहीं. उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप मणिपुर को शांत नहीं कर सकते तो हमें जिम्मेदारी दीजिए.
राज्यपाल पर मदन मित्रा ने किया कटाक्ष
राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर उत्तर 24 परगना जिले के कमरहट्टी के तृणमूल विधायक मदन मित्रा ने फिर एक बार फिर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राज्यपाल तृणमूलकर्मियों की हत्या के लिए उकसा रहे हैं. भाजपा के लोग राज्यपाल के लिए अपने है, जबकि तृणमूल के लोग सौतेला है. पंचायत चुनाव में बड़े स्तर पर तृणमूल ने जीत हासिल की है, इसके बाद भी तृणमूलकर्मियों की हत्या हो रही है. तृणमूल कर्मियों को तृणमूल के लोग नहीं मार रहे हैं, बल्कि तृणमूल कर्मियों की हत्या के लिए राज्यपाल उकसा रहे है. राज्यपाल मणिपुर नहीं जा सकते हैं, लेकिन मोगराहाट जाते हैं
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए