West Bengal Breaking News : लगातार बारिश की आशंकाओं को देखते हुए राज्य सचिवालय ने जिलों को किया सतर्क

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

लगातार बारिश की आशंकाओं को देखते हुए राज्य सचिवालय ने जिलों को किया सतर्क

मौसम विभाग ने आगामी पांच अक्तूबर तक महानगर सहित पूरे दक्षिण बंगाल व तटवर्ती जिलों में लगातार बारिश होने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य सचिवालय नबान्न भवन ने तटवर्ती जिलों को विशेष रूप से सतर्क किया है.

धूपगुड़ी से विजयी तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने राजभवन में ली शपथ

धूपगुड़ी से विजयी तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय ने राजभवन में ली शपथ. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने तृणमूल विधायक निर्मल चंद्र रॉय को शपथ दिलाई. शपथ लेने के बाद राज्यपाल और धूपगुड़ी के तृणमूल विधायक ने एक दूसरे को बधाई दी.

बीएसएफ ने 4 पिस्तौल, 8 मैगजीन व 50 कारतूस किये जब्त

दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत सीमा चौकी मधुपुर 68 वीं वाहिनी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर हथियारों की तस्करी को विफल करते हुए 04 विदेश निर्मित पिस्तौल, 8 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस जब्त किये है. तस्कर जब्त हथियारों को भारत से बांग्लादेश ले जाने का प्रयास कर रहे थे.

सबको पता है ईडी ने क्यों बुलाया है, कानून सबके लिए बराबर है : शुभेंदु

ईडी के समन के दिन मंगलवार को अभिषेक बनर्जी दिल्ली में धरना देंगे. शुभेंदु ने टिप्पणी की है कि हर कोई जानता है कि ईडी ने क्यों बुलाया, कानून सभी के लिए बराबर है. अदालत की निगरानी में जिसे बुलाया गया है, वह जाएगा या नहीं, यह उस पर निर्भर है.

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बुनकर खेत में काम कर गुजर बसर करने को मजबूर

पूर्व बर्दवान जिले के ताम्रघाट गांव के बुनकरों के समक्ष अब रोजी रोटी के लाले पड़ने लगे है. गुजरात के सूरत से सस्ते दामों में जामदानी साड़ियों के बंगाल में आने से यहां के हस्त करघा बुनकरों की मुश्किलें बढ़ गई है. दुर्गापूजा में भी इन बुनकरों का बाजार मंदा है. यही कारण है की इस गांव के जामदानी साड़ी के बेहतर बुनकरों के समक्ष रोजी रोटी के तक लाले पड़ने लगे है. इसी गांव के रहने वाले राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित बानेश्वर सरकार आज बुनाई का काम छोड़ कर मजबूरन खेत मजदूर का काम करने को बाध्य है. कभी बंगाल के इस ताम्रघाट (तमा घाट) गांव की बुनी गई साड़ियों के लिए देश विदेश और ऊपर हाई प्रोफाइल वाले लोग यहां से तैयार साड़ियों को खरीदकर पहनते थे. लेकिन आज हालत बिल्कुल विपरीत है.

अगले दो दिन भी भारी बारिश की चेतावनी

अगले दो दिन कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. बारिश की वजह से पूजा का बाजार प्रभावित होने की आशंका है. शनिवार को जहां भारी बारिश होगी, वहीं रविवार को भी बारिश होगी. बारिश के साथ तेज गति से हवा भी चलेगी. शनिवार को कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली, पूर्व बर्दवान में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. रविवार को मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बर्दवान में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola