West Bengal Breaking News : दमकल मंत्री सुजीत बोस को अब तक सीबीआई की ओर नहीं मिली कोई नोटिस
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
मुंबई से हावड़ा लेकर पहुंची थी 20 लाख की कोकीन, बंगाल एसटीएफ के हाथों महिला ड्रग्स सप्लायर अरेस्ट
गुप्त जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने हावड़ा स्टेशन से दो ड्रग्स सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं. इनके नाम आरशी सिद्दिकी (23) और महेश प्रसाद जायसवाल (40) बताये गये हैं. दोनों के पास से 86 ग्राम कोकीन जब्त किया गया है. बाजार में इसकी कुल कीमत 20 लाख रुपये है. आरशी यूपी के गाजियाबाद के साहिबाबाद थानाक्षेत्र इलाके की रहनेवाली है, जबकि उसका सहयोगी महेश प्रसाद जायसवाल कोलकाता के अम्हर्स्ट स्ट्रीट थानाक्षेत्र में स्थित बीडेन स्ट्रीट का निवासी है.
कटवा : हाजी मार्केट के गोदाम से 10 क्विंटल प्रतिबंधित पटाखे जब्त
पूर्व बर्दवान के कटवा थाना क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हाजी मार्केट के एक गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किये. बर्दवान में भारी मात्रा में अवैध पटाखों की बरामदगी के बाद पुलिस ने मंगलवार शाम कटवा में भी प्रतिबंधित पटाखों की बड़ी खेप जब्त की. हाल ही में उत्तर 24 परगना के दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद राज्यभर के अवैध पटाखा कारखानों व भंडार के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है. इसके तहत कटवा में एक गोदाम में छापा मार कर 50 कार्टन पटाखे जब्त किये गये हैं.
एक करोड़ रुपये के हेरोइन की हो रही थी सप्लाई
पश्चिम बंगाल पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तीन ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शकील अहमद, सुमन घोष और रफीक कुरैशी बताये गये हैं. शकील यूपी के बाराबंकी एवं अन्य दो आरोपी उत्तर 24 परगना के बनगांव इलाके का रहनेवाला है. इनके कब्जे से बरामद ड्रग्स की मार्केट में कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बतायी गयी है.
सोने के बिस्कुट के साथ तस्कर गिरफ्तार
कस्टम विभाग की टीम ने हावड़ा स्टेशन से एक किलो सोने के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को पकड़ा है. उसका नाम हेमंत कुमार पोरेल है. वह लेकटाउन के दक्षिणदाड़ी इलाके का रहनेवाला है. उसके जूते के नीचे से नौ सोने के बिस्कुट मिले हैं, जिसका कुल वजन एक किलो है. जब्त सोने की कीमत बाजार में 60 लाख रुपये है. कस्टम्स सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हावड़ा स्टेशन सोने की तस्करी के लिए पहुंचा है. इसके बाद हावड़ा स्टेशन पर एक ट्रेन के अंदर से यात्री को पकड़ा गया. उसकी जांच करने पर उसके जूतों में छिपाकर रखे गये नौ सोने की बिस्कुट बरामद किये गये. उससे पूछताछ की जा रही कि वह इसे कहां से लाया था और कहां देना था.
दमकल मंत्री सुजीत बोस को अब तक सीबीआई की ओर से कोई नोटिस नहीं मिली
पश्चिम बंगाल के दमकल मंत्री सुजीत बोस को सीबीआई की ओर से पेश होने की कोई नोटिस नहीं मिली है. रक्षा बंधन समारोह में शामिल होने के दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं. सुजीत बोस को 31 अगस्त को सुबह 11 बजे निजाम पैलेस में उपस्थित होने के लिए कहा गया था. जिस समय नगर निगम की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के आरोप लगे है, उस समय सुजीत बोस दमदम नगर निगम के उपाध्यक्ष थे.
5.59 करोड़ के सोने के बिस्कुटों समेत आठ गिरफ्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) की सिलीगुड़ी इकाई ने कोलकाता जाने वाली अलग-अलग ट्रेनों में अभियान चलाकर करीब 5.59 करोड़ के सोने के बिस्कुटों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलबर मियां (43), नूर मुहम्मद मिया (45), रेजाउल हक (30), मेहबूब हसन (19), रेजाउल रहमान (38), रसेल हक (19), रूबेल हुसैन (21) और शाहनूर हक (23) के रूप में हुई है. सभी कूचबिहार जिले के निवासी हैं. आरोपियों ने भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे इलाकों से सोने के 80 बिस्कुट तस्करों से प्राप्त किये थे.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए