West Bengal Breaking News : डेंगू के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का स्वास्थ्य भवन अभियान

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

मेट्रो के ब्लू, ग्रीन और पर्पल लाइन में चला स्वच्छता अभियान

मेट्रो रेलवे में 16 सितंबर से दो अक्तूबर 2023 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ मना जा रहा है. इस पखवाड़े के दौरान स्टेशनों, ट्रेनों, रेल कॉलोनियों, अस्पतालों और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. 29 सितंबर को ब्लू , ग्रीन और पर्पल लाइन कॉरिडोर में स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में मेट्रो कर्मियों के साथ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे के सभी इलेक्ट्रॉनिक एनाउंस प्रणालियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

बर्दवान में बननेवाले बस अड्डे का मंत्री ने किया शिलान्यास

पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली-एक ब्लॉक के हिमायतपुर मोड़ पर बननेवाले बस अड्डे का शुक्रवार को मंत्री स्वपन देबनाथ ने शिलान्यास किया. मौके पर अन्य नेता व अधिकारीगण मौजूद थे. मंत्री ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से ही यहां पर बस स्टैंड का निर्माण होगा. वर्षों से यहां के लोगों की मांग थी कि हिमायतपुर मोड़ पर बस स्टैंड बने. बताया गया है कि बस स्टैंड के निर्माण के लिए राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने कुल 26 लाख 48 हजार 925 रुपये की राशि मंजूर की है.

तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को

तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र राय के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य सरकार व राजभवन के बीच खींचतान समाप्त हो गया है. राजभवन ने जटिलताओं से उबरने के बाद नवनिर्वाचित विधायक के शपथ ग्रहण की नयी तारीख तय कर दी है. राजभवन की ओर से शनिवार, 30 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह का प्रस्ताव देते हुए धूपगुड़ी विधायक के पास दोबारा पत्र भेजा गया है.

प्रोफेसर व डीन का मोबाइल लेकर भागे 4 युवक

आसनसोल काजी नजरूल इस्लाम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर व डीन सजल भट्टाचार्य को दोपहर में मारवाड़ी सासन घाट के पास चार युवक आर्म्स लेकर बाइक में सवार होकर आये और प्रोफेसर से उनका मोबाइल लेकर फरार हो गये. जिसे लेकर काजी नजरुल के जितने भी शिक्षक और कर्मचारी थे सभी लोगों ने उत्तर थाना में आकर विरोध प्रदर्शन किया और मामला दर्ज कराया यह मामले को देखते हुए पूरा शिक्षा स्तर में असुरक्षित महसूस कर रहे .

रिपोर्ट : राम कुमार (आसनसोल)

डेंगू के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का स्वास्थ्य भवन अभियान 

डेंगू के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का स्वास्थ्य भवन अभियान के दौरान पुलिस के साथ झड़प की घटना समाने आई है. भाजपा महिला मोर्चा की मांग है कि डेंगू के बढ़ते मामलों पर राज्य सरकार कार्य नहीं कर रही है.

एम्स कल्याणी भर्ती भ्रष्टाचार मामले में भाजपा विधायक काे फिर तलब

सीआईडी ​​ने चक्रधर भाजपा विधायक बंकिम घोष को तलब किया है. बंकिम घोष दोपहर के समय भवानीभवन पहुंचे है. उनसे पूछताछ का सिलसिला शुरू हो गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola