Live Updates

West Bengal Breaking News : टीएमसी ने बंगाल में पुलिस को अत्याचार करने का दिया लाइसेंस : निशिथ प्रमाणिक

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

अंतरिक्ष में जाने का मौका मिले तो सबसे पहले मैं जाना चाहूंगा–राज्यपाल

बुधवार को इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ राजभवन में राज्यपाल सी वी आनंद बोस से मिलने गये. यहां आयोजित बैठक में इसरो चेयरमैन ने चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ””चंद्रमा की उत्पत्ति की खोज जारी है. ग्लोबल एनर्जी पार्लियामेंट सम्मेलन बुधवार को राजभवन में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मौजूद इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 2 की विफलता से वैज्ञानिकों ने सीखा. इसी के आधार पर चंद्रयान 3 का विकास किया गया. वह चाहते हैं कि भारत इंसान को अंतरिक्ष में भेजे और फिर वापस लाये. जब इसरो के चेयरमैन ये बात कह रहे थे तो राज्यपाल ने मजाक करते हुए कहा कि अगर एक दिन किसी राज्यपाल को अंतरिक्ष में जाने का मौका मिले तो सबसे पहले उन्हें मौका दिया जाना चाहिए. वे अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं

बंगाल में मोटर वैन और डंपर के बीच टक्कर में चार श्रमिकों की मौत

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बुधवार को निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को ले जा रही वैन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण चार श्रमिकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह हादसा गुराप थाना क्षेत्र के कांगसारी मोड़ पर सुबह उस वक्त हुआ जब चारों मजदूर काम पर जा रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने मजदूरों को ले जा रही वैन को टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जॉब कार्ड के साथ सैकड़ों भाजपाइयों ने जताया प्रतिवाद

पानागढ़, मुकेश तिवारी : बुधवार को कोलकाता में गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में कांकसा ब्लॉक-दो मंडल क्षेत्र से भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. उससे पहले सुबह पानागढ़ स्टेशन पर कोलकाता जाते समय इन कार्यकर्ताओं ने 100 दिनों के काम का जॉब कार्ड लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रतिवाद जताया. प्रदर्शनकारियों ने राज्य की तृणमूल सरकार व उसकी मुखिया पर सौ दिनों के काम के रुपये गबन करने और इसे पश्चिम बंगाल में बंद करने का आरोप लगाया. कार्यकर्ताओं ने इल्जाम लगाया कि जॉब होल्डर के नाम से सौ दिनों के मद में मिले रुपये इस सरकार के नेता व मंत्री गटक गये हैं. अमित शाह को अपना जॉब कार्ड दिखा कर इन लोगों ने राज्य सरकार की शिकायत भी की.

टीएमसी ने बंगाल में पुलिस को अत्याचार करने का दिया लाइसेंस : निशिथ प्रमाणिक

केंद्रीय मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर पूरे पश्चिम बंगाल में पुलिस को जनता पर अत्याचार ढहाने के लिए बेलगाम छोड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में उसके भ्रष्ट शासन को हराने का समय आ गया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रमाणिक यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे. कूचबिहार से सांसद प्रमाणिक ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने राज्य में आतंक का राज कायम कर दिया है और पुलिस ने पूरे राज्य में अत्याचार ढहाए हैं. उन्होंने कहा, राज्य में भ्रष्ट टीएमसी शासन को हराने का समय आ गया है.

प्रधानमंत्री द्वारा भेजे जा रहे धन को बंगाल के गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहा है तृणमूल

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में रैली में कहा, तृणमूल सिंडिकेट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारी मात्रा में भेजे जा रहे धन को बंगाल के गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहा है.

2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अमित शाह की हुंकार 

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये हुंकार भरी है. उनका कहना है कि सीएए लागू करना ही होगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola