West Bengal Breaking News : कोलकाता ने अपनाया एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कोलकाता ने अपनाया एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम
महानगर ने महत्वपूर्ण कदम उठा कर भारतीय ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (आइआइटीएम), पुणे द्वारा विकसित एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (एक्यूज) को अपनाया है. यह सिस्टम वास्तविक समय में वायु प्रदूषण डेटा और पूर्वानुमान, दोनों प्रदान करता है. महानगर के अधिक बढ़ते वायु प्रदूषण स्तरों के साथ निबटने के उपायों और सुरक्षित रहने की क्षमता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है.
आठ लीटर अवैध शराब सहित कारोबारी गिरफ्तार
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत गड़बेता थाना के धवनी गांव से आबकारी विभाग ने आठ लीटर अवैध शराब सहित एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया.आबकारी विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम वैद्यनाथ हेम्ब्राम है.गौरतलब है कि आबकारी विभाग को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है.सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग हरकत में आयी,इलाके में अभियान चलाया,आबकारी कर्मियों के आते ही वैद्यनाथ फरार होने के फिराक में था.आबकारी कर्मियों ने उसे आठ लीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया.आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब को लेकर आभियान जारी रहेगा.
बगैर किसी हंगामे के निपट गया तारकेश्वर धाम का आखिरी सोमवारी
बिना हंगामा हुए ही इस बार सावन माह का आखिरी सोमवारी निपट गया. हुगली जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह ने बताया कि दो महीने तक सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. इस दो महीने में लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे, पर कोई अनहोनी घटना नहीं हुई. तारकेश्वर थाना प्रभारी अभिषेक चौधरी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. इधर आखिरी सोमवार को तारकेश्वर धाम बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर अलोक कुमार राजोरिया आस्था और श्रद्धा के साथ वैद्यवाटी के निमाईंतीर्थ घाट से पैदल चलकर पहुंचे और तारकनाथ पर भक्ति भाव से जलाभिषेक किया.
हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार
इकबालपुर थाना क्षेत्र के डायमंड हार्बर रोड से सर्फे आलम नामक व्यक्ति को हेरोइन के साथ पुलिस ने पकड़ा है. उसके पास से 68 ग्राम हेरोइन बरामद की गयी है. गिरफ्तार आरोपी को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.
दत्तपुकुर पहुंचे शुभेंदु अधिकार, लोगों की जानी समस्या
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी दत्तपुकुर पहुंचे है. जहां पर वह लोगों की समस्याओं से रुबरु हो रहे है.
बाहरी लोगों को रोकने के लिए जेयू कैंपस में रात में गश्त लगायेंगे पूर्व सैनिक
जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में बाहरी लोगों को रोकने के लिए पूर्व सैनिक रात में परिसर में गश्त लगायेंगे. अधिकारियों ने विश्वविद्यालय के प्रत्येक गेट और हॉस्टल गेट पर पूर्व सैनिकों की तैनाती करने का फैसला लिया है. कुल 30 पूर्व सैनिकों की भर्ती की जायेगी. प्रत्येक शिफ्ट में 15 लोग काम करेंगे. इसके अलावा दो पर्यवेक्षक भी रहेंगे. असल में ये पूर्व सैनिक गेट पर नजर रखेंगे, ताकि कोई अवांछित व्यक्ति प्रवेश न कर सके. जरूरत पड़ी, तो पूर्व सैनिकों का यह दल रात में परिसर में गश्त भी लगायेगा. यूनिवर्सिटी कैंपस में सीसीटीवी लगाने का वर्क ऑर्डर अथॉरिटी पहले ही जारी कर चुकी है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए