West Bengal Breaking News : 25 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक को दबोचा
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
25 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक को दबोचा
बंगाल एसटीएफ की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम अचिंत्य कुमार किर्तनियां (35) है. वह नदिया के हांसखाली थानाक्षेत्र का निवासी है. उसके कब्जे से एक 500 लीटर प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गयी हैं, जिसकी कुल कीमत 25 लाख रुपये बतायी गयी है.एसटीएफ सूत्रों का कह���ा है कि गुप्त जानकारी के आधार पर मंगलवार शाम को राणाघाट थाना क्षेत्र के दुआरपाड़ा में एक पिकअप वैन को रोककर पुलिस ने उसकी जांच की, तो उसमें से प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गयीं. इसके बाद पिक अप वैन के चालक को गिरफ्तार कर लिया.
ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में बुदबुद के कई युवक हुए धोखाधड़ी के हुए शिकार
पश्चिम बर्दवान जिले के बुदबुद इलाके में ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार में इलाके के कई युवक धोखाधड़ी के शिकार हो गये हैं. इन युवकों ने इस गोरखधंधे में फंस कर अपने लाखों रुपये गंवा दिये हैं. घटना को लेकर बुदबुद के दो सट्टाबाजों आनंद गुप्ता तथा दीपक प्रसाद के खिलाफ बुदबुद थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले को लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पीड़ितों ने इस ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर सीबीआइ जांच की भी मांग की है.
दुर्गापूजा में जेल में ही रहेंगे पार्थ, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में काेर्ट ने एक बार फिर पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. इस वर्ष भी पार्थ को जेल में ही रहना होगा.
ममता बनाम राज्यपाल, बोस का ‘दुर्गाभारत’ सम्मान का ऐलान
दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विश्व बांग्ला शरद सम्मान देती है. इस बार बंगाल का राजभवन भी दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों का सम्मान करेगा. राजभवन ने बुधवार को इसकी घोषणा की. एक बयान के मुताबिक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बंगाल की दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष सम्मान देंगे. नाम है ‘दुर्गाभारत सम्मान’.
शुभेंदु अधिकारी व कौस्ताब बागची के नेतृत्व में अभ्यार्थियों की रैली शुरु
कलकत्ता हाईकोर्ट ने आज ग्रुप डी की नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी को रैली करने की अनुमति दी है. आज निर्धारित मार्ग कैमक स्ट्रीट पर अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के सामने रैली शुरु हो गई है. शुभेंदु अधिकारी और कांग्रेस नेता कौस्ताब बागची के नेतृत्व में यह रैली आरंभ हो गई है.
ममता बनर्जी व अभिषेक बनर्जी ने खोला व्हाट्सएप चैनल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए एक व्हाट्सएप चैनल खोला है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी बुधवार सुबह एक व्हाट्सएप चैनल खोला है. लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप हाल ही में एक नया फीचर लेकर आया है. कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्हाट्सएप चैनल से जुड़े थे . कुछ ही दिनों में मोदी के चैनल पर 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. ऐसे में इस बार व्हाट्सएप के नए फीचर में बंगाल की मुख्यमंत्री भी नजर आईं.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए