West Bengal Breaking News : अनुब्रत के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

अनुब्रत के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को मिली जमानत

अनुब्रत मंडल के अकाउंटेंट मनीष कोठारी को मिली जमानत. मनीष को इस साल की शुरुआत में दिल्ली में ईडी मुख्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त अकाउंटेंट दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट चौराहे पर खड़े होकर फूट-फूटकर रोने लगे. उन्हें दबी हुई आवाज में यह कहते सुना गया था मैंने कुछ नहीं किया.

बर्दवान में वज्रपात से अधेड़ की मौत, दो महिलाएं जख्मी

शुक्रवार को बरसात के दौरान पूर्व बर्दवान के मेमारी थाना क्षेत्र के बागिला ग्राम पंचायत के बहरमपुर ग्राम में वज्रपात की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य ग्रामीण झुलस गये. वज्रपात से जख्मी तीनों लोगों को पहले स्थानीय लोग नजदीकी मेमाली ग्रामीण अस्पताल ले गये, जहां अधेड़ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम शेख अब्दुल वाहिद (58) बताया गया है. वहीं, दोनों झुलसे लोग महिलाएं हैं, जिनके नाम ज्योत्सना क्षेत्रपाल व उत्तरा क्षेत्रपाल बताये गये हैं. दोनों महिलाओं को वहां से बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शिफ्ट करना पड़ा है. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अब्दुल वाहिद दोनों महिला मजदूरों के साथ खेत पर गये थे. उस समय तेज बारिश से तीनों लोग पास के आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में चले गये. तभी तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर तीनों झुलस गये.

कोलकाता से दीघा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 घायल

कोलकाता से दीघा जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. 10 से 12 बस यात्री घायल बताये जा रहे हैं. गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. हादसा दीघा-कांथी नेशनल हाईवे पर हुआ.

केरल लौटे प्रवासी श्रमिक निपाह वायरस से प्रभावित नहीं

अस्पताल सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार केरल से लौटे प्रवासी श्रमिक निपाह वायरस से प्रभावित नहीं हैं. पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने कहा कि रिपोर्ट नकारात्मक है.

425 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त

उत्तर 24 परगना जिले के शिबदासपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात अभियान चलाकर देवक ग्राम में एक ठिकाने से 425 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. ये सारे पटाखे 29 बोरे में छिपाकर रखे गये थे. इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं हो पायी है. पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. मालूम रहे कि दत्तपुकुर में अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट की घटना के बाद से ही अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गयी है.

नदिया में ग्राहक बनकर सोने की दुकान में चोरी

दिनदहाड़े ग्राहक बनकर सोने की दुकान में चोरी की गयी. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी. दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण चुरा लिये गये. घटना नदिया जिले के कृष्णानगर के शक्तिनगर में स्थित आभूषण की दुकान में हुई. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ. वह सोने और चांदी के गहने देखता गया. कुछ देर तक गहने चुनने के बाद, उसने दुकानदार को बेवकूफ बनाया और दराज से सोने के गहनों से भरा कागज का एक टुकड़ा जेब में रख लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola