Live Updates

West Bengal Breaking News : बंडेल चर्च के सामने खिलौने दुकान में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बंडेल चर्च के सामने खिलौने दुकान में लगी आग

क्रिसमस से पहले बंडेल चर्च के सामने खिलौने दुकान में भयावह आग लग गई.आग में कई दुकानें जल कर खाक हो गई. बैंडेल चर्च सज कर तैयार है. हर साल बैंडेल चर्च के सामने एक बड़ा मेला लगता है. उस मेले की सात दुकानें जलकर राख हो गईं. व्यापारी बच्चों के खिलौने, चूड़ियां सहित अन्य वस्तुए लेकर बैठे हैं .स्थानीय लोगों ने बताया कि रात एक बजे के आसपास आग लगी. कालीतला जेलेपाड़ा के स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. दमकल की एक गाड़ी आग पर काबू पाया. चुंचुड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय पार्षद आनिंदिता राजवंशी मंडल, वार्ड नंबर चार के पूर्व पार्षद संजय पाल मौके पर गये. आनिंदिता ने कहा कि हर साल क्रिसमस के मौके पर बैंडेल चर्च में हजारों लोग आते हैं. मेला लगता है, बिक्री अच्छी होती है. विक्रेता कर्ज लेकर दुकानें लगाते हैं.समझ नहीं आ रहा है कि आग कैसे लगी. 23 तारीख को सीसी कैमरे लगने से पहले आग लगी. पुलिस जांच करेगी कि यह सिर्फ एक दुर्घटना थी. हालांकि, दुकानदार स्वपन नाथ, जितेन कर्मकार, भुबन शिखारी, सुकुमार मंडल, देब मंडल को नुकसान हुआ है. जितेन बाबू पिछले पच्चीस वर्षों से खिलौनों की दुकान लगते हैं. बड़े दिन के लिए कोलकाता से लाखों का खिलौने लाते हैं. सब ख़त्म हो गया. विधायक असित मजूमदार ने प्रभावित दुकानदारों से बात की. विधायक ने उनसे और जिलाधिकारी से अनुरोध करने को कहा. कितना नुकसान हुआ है. मदद करने का आश्वासन दिया.

पश्चिम बंगाल : बंगाल में कोविड-19 के तीन मामले आए सामने

पश्चिम बंगाल में कोरोना (Corona) का कहर जारी है. बंगाल में छह महीने के एक बच्चे समेत तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह अभी पता नहीं चला है कि तीनों कोविड-19 के नये जेएन.1 स्वरूप से ही संक्रमित हुए हैं या नहीं. अधिकारियों के अनुसार, बिहार राज्य के रहने वाले बच्चे का उपचार मेडिकल कॉलेज और अस्पताल कोलकाता में चल रहा है, वहीं दो अन्य रोगी दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें से एक निजी अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें तेज बुखार, खांसी और जुखाम की शिकायत है. उन्होंने आरटी-पीसीआर जांच कराई और संक्रमित होने का पता चला है.

झाड़ग्राम : फंदे से लटकता मिला महिला का शव

झाड़ग्राम थाना अंतर्गत गाजाशिमोल इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. पुलिस ने उसका शव उसके कमरे से फंदे से लटकता पाया. मृतका का नाम सूर्यमनी मंडी (57) बताया गया है. गौरतलब है कि वह अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गयी थी. उसके बाद वह अचानक काम छोड़ कर अकेली घर लौट आयी. काम खत्म करने के बाद खेत से वापस लौटे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटकते हुए देखा. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है

तीन लकड़ी तस्कर गिरफ्तार

मेदिनीपुर सदर और सालबनी इलाके के जंगल से कीमती पेड़ों को काट कर बेचने के आरोप में वन कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीन लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है. गौरतलब है कि इन इलाकों में मौजूद जंगलों से लगातार कीमती पेड़ों को काटकर लकड़ी तस्कर बेच रहे थे. यह वन विभाग के लिए सिरदर्द बनता जा रहा था. इस बीच, वन विभाग को मुखबिर से लकड़ी माफिया और लकड़ी तस्कर गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी मिली थी. वन विभाग ने तस्करों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों की मदद से जाल बिछाया. ग्रामीणों ने जंगल से तीन तस्कर को पकड़ कर वन विभाग को सूचना दी.

Video : प्रधानमंत्री से ममता बनर्जी की हुई मुलाकात, पीएम ने दिया आश्वासन

विद्यासागर सेतु पर खड़ी कार में लगी भयावह आग, कोई हताहत नहीं

पश्चिम बंगाल के द्वितीय हुगली ब्रिज यानि विद्यासागर सेतु पर भयावह आग लग गई है. हालांकि मिली जानकारी के अनुसार अब तक काेई हताहत नहीं हुआ है.

देश के तीन बेस्ट थानों में श्रीरामपुर थाने ने बनायी जगह

देश में तीन थानों को बेस्ट थाना घोषित किया गया है, जिसमें श्रीरामपुर थाना भी शामिल है. मुख्यमंत्री ने पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में यह जानकारी दी. इसके बाद बंडेल के देवानंदपुर में एक कार्यक्रम में चंदननगर के पुलिस कमिश्नर अमित पी जावालगी ने बताया कि गृह मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन हर साल देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों का सर्वेक्षण करता है. वहां से पत्र द्वारा जानकारी दी गयी कि देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों में बंगाल के श्रीरामपुर थाने को खिताब मिला है. पुलिस आयुक्त ने यह सम्मान हासिल करने के लिए श्रीरामपुर के थाना प्रभारी दिव्येंदु दास और श्रीरामपुर डीसीपी डॉ अरविंद आनंद, एसीपी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया. पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह सम्मान चंदननगर पुलिस सहित अन्य पुलिस स्टेशनों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. राज्य पुलिस के लिए गौरव की बात है. पांच जनवरी को गृह मंत्रालय की ओर से सम्मान दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola