West Bengal Breaking News : मनसा पूजा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में झड़प, पांच घायल
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
मनसा पूजा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में झड़प, पांच घायल
मनसा पूजा के विसर्जन को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गये. सोमवार रात जिले के काशीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में यह घटना हुई. पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन रात के लगभग नौ बजे गांव के 16 आना कमेटी द्वारा मनसा पूजा का विसर्जन किया जा रहा था. सोलाना कमेटी द्वारा मूर्ति विसर्जन करने जैसे ही लोग तालाब के पास पहुंचे. इसको लेकर गांव के अन्य परिवार के सदस्यों ने तालाब में मूर्ति विसर्जन करने से रोक दिया. इसी दौरान दोनों गुटों में जमकर झड़प हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गये. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए दाखिल कराया.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूजा कमेटियों को 70 हजार रुपये देने की घोषणा की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा कमेटियों को पूजा अनुदान के तौर पर 70 हजार रुपये देने की घोषणा की है. गौरतलब है कि लगभग 43 हजार पूजा कमेटी इसका लाभ उठा पाएंगी.
दासनगर : दो बसों के बीच हुई टक्कर, 10 से अधिक घायल
दासनगर थाना अंतर्गत हावड़ा-आमता रोड पर बालटिकुड़ी इलाके में दो बसों के बीच हुई टक्कर में 10 से अधिक यात्री घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दोनों बसों के चालक भी शामिल हैं. दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
विधानसभा में मंत्री मलय घटक की बिगड़ी तबीयत
कानून मंत्री मलय घटक मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में अचानक बीमार पड़ गये. उन्हें तुरंत दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. सभा से मंत्री के घर जानकारी दे दी गई है.
बागटुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी लालन शेख के बगीचे से बम बरामद
बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना इलाके में बागटुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी, मृत लालन शेख के बगीचे से मंगलवार को पुलिस ने छिपाकर रखे हुए बम बरामद किये. घटना के सामने आने के बाद सीआईडी बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई. घटना स्थल की पुलिस ने घेराबंदी की. गौरतलब है कि सीबीआई हिरासत में बागटुई हत्याकांड के मुख्य आरोपी लालन शेख की बाथरूम में फांसी लगा अवस्था में शव बरामद किया गया था. इस घटना के बाद सीबीआई के कई अधिकारियों और सुरक्षा में लगे जवानों को सस्पेंड कर दिया गया था. लालन शेख की मौत के बाद सीबीआई के खिलाफ काफी हो हंगामा भी हुआ था.
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है. गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर हुगली के बांसबेरिया के एक स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर मुख्य न्यायाधीश ने व्यावहारिक रूप से राज्य को फटकार लगाई. कोर्ट ने गृह विभाग के मुख्य सचिव का हलफनामा तलब किया है. मुख्य न्यायाधीश ने राज्य सरकार को टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या आपको नहीं लगता कि यह गंभीर अपराध है. राज्य को इस बारे में अधिक सतर्क रहना चाहिए था.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए