West Bengal Breaking News : कोलाघाट हत्याकांड में पहले भी स्वर्ण व्यवसायी पर हो चुके थे हमले
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
कोलाघाट हत्याकांड : पहले भी स्वर्ण व्यवसायी पर हो चुके थे हमले. परिजनों ने की सीबीआइ जांच की मांग
गत सोमवार की रात पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट थाना अंतर्गत 6 नंबर राष्ट्रीय मार्ग पर बदमाशों ने समीर पड़िया (37) नामक एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही व्यवसायी के पास से 16 लाख रुपये नकद और करीब 40 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने भी लूट लिये गये. मृतक पांसकुड़ा थाना क्षेत्र के जियांदा गांव का निवासी थी. पुलिस मामले के हर पहलुओं की जांच कर रही है. मृतक के परिजनों का कहना है कि समीर पर पहले भी दो बार हमला हो चुका था. घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज करायी गयी थी. घटना को लेकर स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में रोष है. उनका आरोप है कि समीर पर पहले भी हमला हुआ था, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की जहमत भी नहीं उठायी. व्यवसायियों ने समीर की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन भी किया और इस दौरान टायर भी जलाये गये. स्वर्ण व्यवसायियों ने व्यापारियों की सुरक्षा की भी मांग की है. बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो पायी. जिले के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की गयी है. हालांकि, मंगलवार की शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. मृतक के पिता व परिवार के दूसरे सदस्यों ने घटना की जांच सीबीआइ से कराने की मांग की है.
रिलायंस ग्रुप बंगाल में अगले तीन वर्षों में 20,000 करोड़ का करेगा निवेश
विश्व बंगला बिजनेस समिट में बोले मुकेश अंबानी रिलायंस ग्रुप बंगाल में अगले तीन वर्षों में 20,000 करोड़ का निवेश करेगा.
बंगाल चार औद्योगिक गलियारों
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा बंगाल चार औद्योगिक गलियारों – दानकुनी-कल्याणी, ताजपुर-रघुनाथपुर, दानकुनी-झारग्राम एवं दुर्गापुर-कूच बिहार की योजना बना रहा है.
दीघा में बनाया जाएगा ‘सब-सी केबल लैंडिंग स्टेशन’
ममता बनर्जी ने दीघा में नए ‘सब-सी केबल लैंडिंग स्टेशन’ बनाए जाने की घोषणा की.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित ‘बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट’ में जैव ईंधन को बढ़ावा देने के लिए हरित हाइड्रोजन नीति की घोषणा की.
रिसड़ा में जगद्धात्री पूजा आज से, 25 को विसर्जन
हुगली के रिसड़ा थाना परिसर में सोमवार शाम को जगद्धात्री पूजा गाइड मैप का उद्घाटन श्रीरामपुर के सांसद कल्याण बनर्जी ने किया. इस अवसर पर सांसद ने कहा कि चंदननगर के बाद सबसे अधिक जगद्धात्री पूजा रिसड़ा में होती है. रिसड़ा नगरपालिका के चेयरमैन ने कहा कि यहां 100 से अधिक कमेटियां जगद्धात्री पूजा का आयोजन करीब 100 साल से करती आ रही हैं. राज्य के कोने-कोने से दर्शनार्थी आते हैं. पूजा कमेटियों को पुरस्कार भी दिया जाता है. जगद्धात्री पूजा के मद्देनजर नगरपालिका क्षेत्र में सीसीटीवी लगाये गये हैं. कंट्रोल रूम खोले गये हैं. एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. डीसीपी डाॅ अरविंद कुमार आनंद ने कहा कि 25 नवंबर को विसर्जन होगा.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए