Live Updates

West Bengal Breaking News : यादवपुर विवि के दीक्षांत समारोह के लिए अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल: मंत्री

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

यादवपुर विवि के दीक्षांत समारोह के लिए अनुमति नहीं दे रहे राज्यपाल: मंत्री

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर यादवपुर विश्वविद्यालय की ‘कोर्ट मीटिंग’ आयोजित करने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया, जिससे 24 दिसंबर को विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह के आयोजन की अनुमति मिल सकती थी. गत 18 दिसंबर को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में दीक्षांत समारोह के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई और उच्च शिक्षा विभाग से कार्यक्रम के आयोजन के लिए धन देने का अनुरोध किया गया. हालांकि, कार्यकारी परिषद की बैठक के बाद एक ‘कोर्ट मीटिंग’ होती है जो विश्वविद्यालय के विधान के अनुसार दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय को अंतिम मंजूरी देती है.

सरकारी बाबुओं को नये साल में ममता बनर्जी का तोहफा, बढ़ाया गया डीए

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नये साल में सरकारी बाबुओं के लिये की बड़ी घोषणा. 1 जनवरी से सरकारी कर्मचारी को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया है.

केष्टोपुर में भीड़ भरे बाजार में अचानक सिलेंडर विस्फोट

केष्टोपुर में भीड़ भरे बाजार में अचानक सिलेंडर विस्फोट. भीषण आग से व्यापक दहशत. 6 लोग घायल, 2 की हालत बनी गंभीर. दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.

आयकर विभाग ने तृणमूल विधायक के घर से 70 लाख रुपये किए नकद बरामद

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के मामले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक बायरन बिस्वास के आवास पर तलाशी के दौरान करीब 70 लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के समसेरगंज स्थित विधायक के आवास पर बुधवार को सुबह शुरू हुई तलाशी करीब 19 घंटे बाद देर रात खत्म हुई.

राशन वितरण घोटाला मामला : ज्योतिप्रिय मल्लिक के कार्यालय से मिले करोड़ों की संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मामले में गिरफ्तार पूर्व खाद्य मंत्री व मौजूदा वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक (Forest Minister Jyotipriya Mallik) उनके परिजनों व करीबियों की संपत्तियों से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगा है. जांच के तहत गत ईडी के अधिकारियों ने सॉल्टलेक स्थित ‘अरण्य भवन’ स्थित वन मंत्री के कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया. अभियान के दौरान ईडी को संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज मिले हैं. बताया जा रहा है कि मंत्री के कार्यालय से केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों को मल्लिक के परिजनों के नाम से करीब 10 करोड़ रुपये की सावधि जमा, जीवन बीमा के दस्तावेज और धान कारोबार से जुड़े कुछ रसीद मिले हैं. ईडी की ओर से आशंका जतायी गयी है कि मल्लिक के कार्यालय से संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज राशन वितरण घोटाले से जुड़े हो सकते हैं.

WB : मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तृणमूल पर कटाक्ष, मनरेगा के नाम पर आप ‘राजनीतिक रोटियां’ सेकने में व्यस्त

किस थाना क्षेत्र में हैं आप अब एक क्लिक में मिलेगी जानकारी

पश्चिम बंगाल की राजधानी काेलकाता में लोगों की मुश्किल आसान करने के लिए कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक नये फीचर की शुरुआत की है. जिसकी सहायता से हर कोई अब आसानी से यह जानकारी हासिल कर सकेगा कि वह किस थाना इलाके में मौजूद हैं. कोलकाता पुलिस की अपग्रेडेड वेबसाइट को लाॅन्च की गयी. पुरानी वेबसाइट की तुलना में कोलकाता पुलिस की नयी वेबसाइट में काफी बदलाव किया गया है. लोगों की सुविधा के लिए अपग्रेड वर्जन में कई नये फीचर को जोड़ा गया है. इन्हीं में से एक है ””अपने पुलिस स्टेशन को जानें””. इस फीचर में अब कोलकाता पुलिस के दायरे में रहने वाले आम नागरिक किसी भी थाना के बारे में सभी आवश्यक जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर हासिल कर सकेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola