West Bengal Breaking News : पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार शख्स : हाईकोर्ट
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
सेना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर काम कर रहे कई लोग
भारतीय सेना में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पाकिस्तानी नागरिकों को नौकरी मिलने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कलकत्ता हाइकोर्ट में महत्वपूर्ण रिपोर्ट जमा की है. सीबीआई ने अपनी प्राथमिक रिपोर्ट में कहा है कि अभी तक चार ऐसे लोगों की जानकारी मिली है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिये नौकरी पायी है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बुधवार को कलकत्ता हाइकोर्ट को रिपोर्ट पेश करते हुए कहा है कि हालांकि अब तक विदेशी नागरिकों की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं है, लेकिन इसकी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता. केंद्रीय एजेंसी ने यह भी बताया कि इस मामले की जांच में इंटरपोल की मदद की जरूरत पड़ सकती है. गौरतलब है कि हुगली जिले के रहने वाले विष्णु चौधरी नाम के शख्स ने हाइकोर्ट में यह मामला दर्ज कराया है.
पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार शख्स : हाईकोर्ट
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सत्र अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें पति की पहली पत्नी के लिए मासिक गुजारा भत्ता 6,000 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये कर दिया था. हाइकोर्ट की न्यायाधीश शंपा दत्त पॉल ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पुरुष पर्सनल लॉ के तहत दूसरी बार शादी करने का हकदार है, साथ ही वह अपनी पहली पत्नी का भरण-पोषण करने के लिए भी बाध्य है. पीठ ने अपने आदेश में कहा कि एक आदमी जो दूसरी बार शादी कर सकता है (पर्सनल लॉ के तहत अनुमति है), वह अपनी पहली पत्नी को गुजारा भत्ता देने के लिए भी बाध्य है. पारिवारिक अदालत ने उसके पति को याचिकाकर्ता को मासिक भरण-पोषण के रूप में 6,000 रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया था. हालांकि, सत्र न्यायाधीश ने राशि घटा कर 4,000 रुपये कर दिया. इस कारण उच्च न्यायालय में अपील की गयी. कलकत्ता हाइकोर्ट ने सत्र न्यायाधीश के आदेश को खारिज कर दिया और पति को भरण-पोषण के लिए 6000 रुपये प्रति माह का भुगतान करने का आदेश दिया.
बागदा : बिजली की चपेट में आकर पिता-पुत्र की मौत
उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थानांतर्गत शिंद्राणी ग्राम पंचायत के मांगुरखोला इलाके में बुधवार की सुबह फूल तोड़ने निकले पिता-पुत्र की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. मृतकों के नाम समीर चंद्र दास (68 ) और विकास दास (42) है. घटना से परिवार वाले शोक में डूबे है.
राज्य को मिले सभी पुरस्कार अलीपुर जेल संग्रहालय में रहेंगे : ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल कपड़ा क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है, सभी पुरस्कार अलीपुर जेल संग्रहालय में रखे जाएंगे.
राज्य सरकार को मिले और दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार को और दो राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिले हैं. कपड़ा उद्योग में सुधार के लिए बंगाल ने स्कॉच पुरस्कार जीता. साथ ही, जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार ने भविष्य के बारे में सोचते हुए डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल की पहल की है, उसके लिए भी राज्य सरकार को विशेष सम्मान मिला है.
सांसद नुसरत जहां ने फ्लैट-भ्रष्टाचार के आरोप को पूरी तरह से किया इंकार
तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने फ्लैट-भ्रष्टाचार के आरोप को पूरी तरह से इंकार कर दिया है. उनका कहना है कि जो गलती करते हैं वह डरते हैं. मैंने किसी का पैसा नहीं लिया है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए