Live Updates

West Bengal Breaking News : मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर ने थामा कांग्रेस का दामन

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर ने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व टीएमसी युवा नेता और टीएमसी नेता व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए. अधीर के बगल में बैठे यासर ने कहा, मैं पहले जिस पार्टी में था, उसमें मुझे काम करने का मौका नहीं मिल रहा था. मैं लंबे समय से कांग्रेस में शामिल होना चाहता था.

बांग्लादेशी नाबालिग से गैंग रेप का आरोप, सीमांत से दलाल समेत चार गिरफ्तार

काम के लिए दलाल के माध्यम से बांग्लादेश से राज्य में आयी तीन नाबालिगों में से एक के साथ गैंग रेप करने के आरोप में दलाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना उत्तर 24 परगना जिले के बागदा थानांतर्गत हेलेंचा के मनटोपला ग्राम इलाके की है. पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता नगर निगम ने भाजपा नेता का घर तोड़ा, मचा हंगामा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता सुनील सिंह के घर पर कोलकाता नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है. जिसके बाद से कोलकाता नगर निगम में हंगामा शुरु हाे गया. भाजपा पार्षदों का कहना है कि आखिरकार कोलकाता नगर निगम ने बिना नोटिस भेजे कैसे बुलडोजर चलवा सकता है. इस हंगामे के दौरान निगम मुख्याल्य में भाजपा पार्षदों की तृणमूल पार्षदों के साथ मार-पीट हो गयी. काफी हंगामा शुरु हो गया.

जादवपुर रजिस्ट्रार ने कहा, 31 फाइलों में 12 सवालों के जवाब भेजे यूजीसी को

जादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार स्नेहा मंजू बसु ने कहा कि 31 फाइलों में 12 सवालों ���े जवाब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को भेज दिए गए हैं. रजिस्ट्रार ने बताया कि पहले ‘प्रारंभिक रिपोर्ट’ यूजीसी को भेजी गई थी.

अमित शाह से मिलने के बाद दिलीप घोष खामोश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद से दिलीप घोष खामोश हैं. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को दिल्ली बुलाया गया था. गुरुवार शाम को दिल्ली के गुजरात भवन में अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई. भाजपा सदस्य, जो मूल रूप से गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति में थे, उनको गुजरात भवन में रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया गया था. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, डिनर के दौरान श्री शाह ने दिलीप घोष से काफी देर तक बात की. किस मुद्दे पर कितनी देर क्या बात हुई, इस बाबत दिलीप घोष मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं.

हिडको पर दुर्गापूजा की अनुमति नहीं देने का आरोप, हाइकोर्ट में याचिका दायर

दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं देने को लेकर अब हिडको के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गयी है, जिस पर सुनवाई के दौरान हिडको को न्यायाधीश के सवालों का सामना करना पड़ा. शुक्रवार को जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य की अदालत में पूजा के याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि न्यूटाउन मेला परिसर में केएमडीए प्रमुख की पत्नी की ओर से दुर्गापूजा का आयोजन किया जाता है. इसलिए उनकी पूजा में लोगों की भीड़ कम ना हो, इसलिए नयी पूजा कमेटियों को अनुमति नहीं दी जा रही.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola