West Bengal Breaking News : माकपा के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत मिश्रा अस्पताल में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

काकद्वीप : स्कूल में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

काकद्वीप के हारू प्वाइंट कोस्टल थाना क्षेत्र के मधुसूदनपुर गांव में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. किशोरी का शव उसके घर पास स्थित स्कूल की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता मिला. मृतका की शिनाख्त रहीमा खातून के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके मृत होने की पुष्टि की गयी. मामले की जांच के तहत पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों, उसके सहपाठियों व परिजनों से पूछताछ की है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के वक्त स्कूल में कौन था. छात्रा स्कूल में कैसे दाखिल हुई और घटना कैसे घटी. छात्रा की मां अमीना बीबी का कहना है कि घटना के पहले किशोरी का अपनी बहन के साथ ड्रेस को लेकर झगड़ा हुआ था. दोनों बहनों के लिए उनकी मां ड्रेस लायी थी. दोनों को एक ही ड्रेस पसंद था. इसी बात को लेकर दोनों उलझ गयी थीं. इसके बाद रहीमा अपने स्कूल के लिए घर से निकल गयी थी. बाद में स्कूल से परिजनों को छात्रा की अस्वाभाविक मौत के बार में पता चला.

सुंदरवन में खुलेगा बाघों का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल

राज्य सरकार ने अब सुंदरवन में बाघों के इलाज के लिए बड़ा कदम उठाया है. वहां एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जा रहा है. अस्पताल निर्माण का कार्य बायराखाली बाघ पुनर्वास केंद्र में शुरू किया गया है. इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर सहित चिकित्सा की हर सुविधाएं उपलब्ध होंगी. वन विभाग के मुताबिक अस्पताल का निर्माण पश्चिम बंगाल चिड़ियाघर प्राधिकरण की देखरेख में हो रहा है. केवल बाघ ही नहीं, बल्कि अस्पताल में सभी प्रकार के जानवरों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की व्यवस्था भी की जा रही है.

वरिष्ठ माकपा नेता सूर्यकांत मिश्रा अस्पताल में भर्ती

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत मिश्रा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बुधवार को एसएसकेएम में भर्ती कराया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माकपा के पूर्व राज्य सचिव को सीने में दर्द की शिकायत पर एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘अभी डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं. उनकी हालत स्थिर है.’’ मिश्रा (74) वाममोर्चे की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री समेत कई पदों पर रह चुके हैं. माकपा नेतृत्व ने बताया है कि कुछ दिन अस्पताल में वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे. बता दें प्रत्येक बुधवार को माकपा के राज्य सचिव मंडली की बैठक होती है. पोलित ब्यूरो सदस्य के रूप में मिश्रा उक्त बैठक में हिस्सा लेते हैं. बुधवार सुबह बैठक में हिस्सा लेने अलीमुद्दीन स्ट्रीट नहीं गये. वह बेकबागान में अपनी बेटी की घर पर थे. वहीं सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचाया गया. पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य जब अस्पताल में भर्ती थे, उस समय पार्टी की ओर से मिश्रा डॉक्टरों से बात करते थे. मेडिकल बोर्ड की बैठक में भी वह मौजूद रहते थे. पिछले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री घर लौट गये. आज सूर्यकांत मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

नदिया में कांग्रेस समर्थकों के घर पर हमला, महिलाओं और बच्चों समेत 15 घायल

नदिया जिला के पलाशीपाड़ा में गोलीबारी के बाद ये नकाशीपाड़ा है. 24 घंटे के अंदर जिले में दो जगहों पर दहशत फैल गयी. घटन सोमवार रात को नदिया जिला नकाशीपाड़ा के हरनगर ग्राम पंचायत के गोविंदपुर इलाके में बदमाशों ने कांग्रेस समर्थकों के घरों पर फायरिंग की. गोलीबारी में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से नकाशीपारा में अशांति फैल गई. सोमवार रात को 15 बदमाशों ने कांग्रेस समर्थकों के घर को घेर लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सभी के हाथों में आग्नेयास्त्र थे. उन्होंने कुछ घरों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई.

तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल जेयू के मृत छात्र के परिजनों से मिला

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के नेतृत्व बुधवार को जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के स्नातक प्रथम वर्ष के उस छात्र के परिवार से मुलाकात की, जिसकी पिछले सप्ताह मौत हो गयी थी . पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी शामिल थीं. इन लोगों ने नादिया जिले के बगुला में छात्र के परिजन से मुलाकात की.

जादवपुर परिसर में चाहिए पर्याप्त सीसीटीवी, तृणमूल ने हाईकोर्ट में दायर किया जनहित मामला

जादवपुर घटना को लेकर तृणमूल ने कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित मामला दायर किया. वकील और तृणमूल सांसद कल्याण बंद्योपाध्याय ने बुधवार को तृणमूल छात्र परिषद के राज्य उपाध्यक्ष सुदीप राहर के मामले पर मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ का ध्यान आकर्षित किया.मामले की सुनवाई अगले सोमवार को होनी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola