West Bengal Breaking News : जयनगर में तृणमूल नेता की हत्या के लिए माकपा ने दी सुपारी, बोले फिरहाद हकीम
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
हिंसा रोकने के लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे-राज्यापल ने की सख्त टिप्पणी
सीआईडी की टीम जयनगर के दलुआखांकी गांव पहुंची. हालांकि सीआइडी ने अभी तक घटना की जांच अपने हाथ में नहीं ली है. सीआईडी अधिकारी स्थानीय पुलिस को जांच में मदद करने के लिए ही गांव आये हैं. सीआइडी टीम में एसएस सायक दास और डीएस सुशांत मुखोपाध्याय शामिल थे. उन्होंने धीरे-धीरे वहां की स्थिति देखी.
आनंदपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी मिली इंजीनियरिंग की छात्रा
हाल ही में जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र की रहस्यमय मौत की घटना के बाद कोलकाता के एक हॉस्टल में अब एक छात्रा का फंदे से लटके हालत में शव बरामद किया गया. घटना शहर के आनंदपुर थानाक्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में बुधवार सुबह 8.30 बजे की है. मृत छात्रा का नाम शबाना बताया गया है. खबर पाकर आनंदपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृत छात्रा इलाके के एक प्राइवेट कॉलेज में इंजीनियरिंग विभाग में तृतीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी.
सबंग में दो लोगों की अस्वाभाविक मौत
पश्चिम मेदिनीपुर जिला के सबंग थाना अंतर्गत दो अलग अलग इलाके में दो लोगों की अस्वाभाविक मौत हो गयी.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम घटना मोहाड़ इलाके में घटी.मृतक का नाम शंकर बर्मन (53)है.उसका शव उसके कमरे में लटकते हुये अवस्था में पाया गया.मृतक के परिजनों ने सर्वप्रथम शव को पेड़ से लटकते हुये देखा था.द्वितीय घटना सबंग इलाके में घटी.मृतक का नाम वीरेन भक्ता (66)है.वह अपने कमरे में बेहोशी की अवस्था में पाया गया था.उसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया.अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में उसकी मौत हो गयी.दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये खड़गपुर महकमा अस्पताल भेजा.पुलिस घटना की जांच कर रही है
टेंपो पलटने से एक की मौत, सात जख्मी
पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के एकुंज मोड़ के पास यात्रियों से भरा टेंपो पलटने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गये. मृतक का नाम काजल चक्रवर्ती(35) बताया गया है, जो रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मानमी गांव का निवासी था. पता चला है कि मंगलवार शाम यात्रियों से भरा टेंपो रघुनाथपुर से चालियामा की ओर जा रहा था, तभी एकुंज मोड़ के पास नियंत्रण खोकर टेंपो सड़क के किनारे उलट गया. इसमें चालव व कई यात्री बुरी तरह जख्मी हो गये. सूचना पाकर रघुनाथपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रघुनाथपुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया. वहां से काजल चक्रवर्ती को आसनसोल के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां ले जाते समय काजल की रास्ते में मौत हो गयी. हादसे में जख्मी चालक व अन्य दो यात्रियों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया. बाकी घायलों का रघुनाथपुर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया देवेन महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.
‘भाई फोंटा’ के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे शोभन चटर्जी
पश्चिम बंगाल में दो साल तक भाजपा में रहने के बाद पार्टी का दामन छोड़ने वाले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता शोभन चटर्जी बुधवार को ‘भाई फोंटा’ के मौके पर यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पहुंचे. टीएमसी नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले चटर्जी अपनी करीबी दोस्त बैशाखी बंदोपाध्याय के साथ कालीघाट इलाके में मुख्यमंत्री के आवास पर गए. शोभन चटर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद भाजपा का छोड़ दी थी. तब से कोलकाता के पूर्व महापौर तृणमूल कांग्रेस के करीब आने की कोशिश कर रहे हैं और पिछले साल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए राज्य सचिवालय नबन्ना भी गए थे.
आज शाम से ही घिरेंगे बादल, कोलकाता सहित समीपवर्ती जिलों में दो-तीन दिन बारिश की सम्भावना प्रबल
पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहता है. हालांकि अलीपुल मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर आंशिक या पूर्ण रूप से बादल छाए रह सकते हैं. तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है. गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए