Live Updates

West Bengal Breaking News : तृणमूल को लौटाने होंगे चुनावी बॉन्ड के 1000 करोड़ रुपये : शुभेंदु अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

तृणमूल को लौटाने होंगे चुनावी बॉन्ड के 1000 करोड़ रुपये : शुभेंदु अधिकारी

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का दावा, तृणमूल को चुनावी बॉन्ड के 1000 करोड़ रुपये लौटाने होंगे.

पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन

संदेशखाली की घटना एवं प्रदर्शन के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर पुलिस द्वारा किये गये हमले के खिलाफ गुरुवार को हावड़ा सदर भाजपा की ओर से पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने धरना- प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ता झाड़ू लेकर पहुंची थीं. इसके पहले भाजपा कार्यकर्ता हावड़ा मैदान में एकत्रित हुए और वहां से रैली की शक्ल में पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर जाने लगे, लेकिन इसके पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया. पुलिस की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी थी.

ममता बनर्जी 21 लाख लोगों को 100 दिन का काम, मनरेगा का देगी फंड

ममता बनर्जी सरकार 1 मार्च से 21 लाख लोगों को 100 दिन का काम, मनरेगा का फंड देगी.

महिला का फंदे से लटकता शव बरामद

पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रकोना थाना के रामजीवनपुर के आमदान इलाके में एक महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया. मृतका का नाम पूजा सांतरा (32) था. परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकता देखा था और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. खबर लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम नहीं हो सका था.

बीरभूम में जहर खाकर आत्महत्या

बीरभूम जिले के सिउड़ी में पारिवारिक अशांति के बाद एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृत व्यक्ति का नाम अशोक हाड़ (48) बताया गया है. पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है.

देव के बाद मिमी चक्रवर्ती के तेवर हुए तल्ख, सांसद पद से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती ( Mimi Chakraborty) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मिमी चक्रवर्ती ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को इस्तीफा सौंपा है.अभिनेत्री का कहना है कि वह अपनी सीट पर टीएमसी के स्थानीय नेतृत्व से नाखुश हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में मिमी चक्रवर्ती ने जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी. उल्लेखनीय है कि घाटाल से सांसद देव ने भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहा था लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया था.

पश्चिम बंगाल : देव के बाद मिमी चक्रवर्ती के तेवर हुए तल्ख, सांसद पद से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola