Live Updates

West Bengal Breaking News : अब तृणमूल चलायेगी ‘अभिषेकेर दूत’ जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बांकुड़ा से ढेर सारे प्रतिबंधित पटाखे जब्त

बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चला कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गयी है. बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस के अनुसार शहर में प्रतिबंधित पटाखों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसके चलते ही पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी गयी है. इसे लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है. मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम राजीबुल मंडल है. वह अशोकनगर के बाइगाछी का निवासी है. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर अशोकनगर के कल्याणगढ़ बाजार इलाके से पुलिस ने दबोचा है. मालूम रहे कि छह माह पहले अशोकनगर के दुग्ध समिति के दफ्तर में एक चोरी की घटना हुई थी.

कांकसा : अजय नदी में तर्पण करने गये वृद्ध की डूबने से मौत

पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के विदबिहार ग्राम पंचायत क्षेत्र के शिवपुर ग्राम से बहनेवाली अजय नदी के तट पर शनिवार को महालय के दिन अपने पूर्वजों को तर्पण करने गये एक बुजुर्ग व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद तर्पण कर रहे अन्य श्रद्धालु आतंकित हो गये. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और स्थिति नियंत्रित की. बुजुर्ग के शव को नदी से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. मृतक का नाम श्रीधर चटर्जी (65) बताया गया है.

अब तृणमूल चलायेगी ‘अभिषेकेर दूत’ जनसंपर्क अभियान

राज्य में हुए पंचायत चुनाव के ठीक पहले सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल ने ‘तृणमूले नबो जोआर’ नामक जनसंपर्क अभियान शुरू किया था. इसके पहले से ही पार्टी ‘दीदीर दूत’ नामक जनसंपर्क अभियान चला रही है. अब, दुर्गापूजा के पहले तृणमूल की ओर से एक और नया जनसंपर्क अभियान शुरू किया जायेगा, जिसका नाम ‘अभिषेकेर दूत’ (अभिषेक के दूत) रखा गया है. इस अभियान के जरिये पार्टी के नेता व कार्यकर्ता पूजा के दौरान आम लोगो के बीच जनसंपर्क अभियान चलायेंगे. अभियान की शुरुआत महालया यानी शनिवार से शुरू होगी. शनिवार की शाम को हावड़ा से तृणमूल कार्यालय में अभियान की शुरुआत की जायेगी. इस मौके पर पार्टी के सांसदों व विधायकों के भी मौजूद रहने की संभावना है. हावड़ा के साथ ही अन्य जिलों में भी अभियान चलाया जायेगा.

इकोनॉमिक कॉरिडोर के विकास को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में इंडस्ट्रियल एंड इकोनॉमिक कॉरिडोर की घोषणा की थी, जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा दक्षिण बंगाल में तीन इकोनॉमिक कॉरिडोर विकसित किये जायेंगे. बताया गया है कि राज्य सरकार ने डानकुनी – कल्याणी, ताजपुर-रघुनाथपुर और डानकुनी -झाड़ग्राम कॉरिडोर और पानागढ़ से कूचबिहार तक उत्तर बंगाल के जिलों को कवर करते हुए एक कॉरिडोर विकसित करने का फैसला किया है. शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव डॉ एचके द्विवेदी ने इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें एडीबी, डेलॉयट, फिक्की के वरिष्ठ प्रतिनिधि, विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि और चिंहित कॉरिडोर में पड़ने वाले औद्योगिक पार्कों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सरकार के सभी संबंधित विभागों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

पितृपक्ष में पूजा के उद्घाटन पर शुभेंदु ने सीएम पर किया कटाक्ष

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पितृपक्ष में पूजा उद्घाटन को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया है. श्री अधिकारी ने एक्स (पूर्व में ट्वीटर) के माध्यम से कहा है कि अच्छा नहीं हाेता कि सीएम अगले वर्ष के दुर्गापूजा का उद्घाटन भी इसी वर्ष एकादशी के दिन कर देतीं. इससे दो बातें निश्चित हो जातीं. पहली, एकादशी के दिन पूजा का उद्घाटन होने से, भूल से भी मुख्यमंत्री के पहले कोई उद्घाटन नहीं कर पायेगा. श्री अधिकारी ने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि इसके साथ ही सबसे पहले पूजा उद्घाटन करने के लिए उनका नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाता.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola