Live Updates

West Bengal Breaking News Live :भाजपा राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा की Y कैटेगरी सुरक्षा गृह मंत्रालय ने वापस ली

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

मृतक के परिवार ने रेलवे के खिलाफ बर्दवान जीआरपी थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

बर्दवान/पानागढ़,मुकेश तिवारी : बर्दवान में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत ने रेलवे के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अब मृतक के परिवार ने इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए रेलवे के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है .बुधवार को रेलवे की पानी टंकी गिरने से बर्दवान के मेमारी निवासी मफीजा खातून (35), झारखंड के साहेबगंज निवासी क्रांति बहादुर (17) और सोनाराम टुडू (35) की मौत हो गयी थी. मृतक मफीजा खातून के पति अब्दुल मफीद शेख ने गुरुवार सुबह बर्दवान जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच करने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. उन्होंने मुआवजे की भी मांग की. अब्दुल मफीद शेख ने कहा कि रेलवे नियमों में मुआवजे का प्रावधान है. जिस तरह से रेलवे की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी सहित तीन लोगों की जान चली गयी, इस घटना के दोषियों के लिए वह कड़ी सजा चाहते हैं. जीआरपी सूत्रों के मुताबिक शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी गयी है.

लीप्स एंड बाउंड्स मामले में इडी ने जमा की प्राथमिक जांच रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी का नाम भी सामने आया था और हाइकोर्ट ने कंपनी से जुड़े सभी निदेशकों की संपत्ति का ब्यौरा पेश करने के लिए कहा था. उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी भी कंपनी में सीईओ हैं और उन्होंने पांच हजार पन्नों का दस्तावेज पेश किया था. इन दस्तावेजों की जांच की केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने कलकत्ता हाइकोर्ट में प्राथमिक रिपोर्ट जमा कर दी है.उल्लेखनीय है कि लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी के जरिए नियुक्ति भ्रष्टाचार के एवज में हासिल हुई राशि को हेर-फेर करने का आरोप है. इडी ने गुरुवार को हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा की एकल बेंच पर मुहरबंद लिफाफे में जांच रिपोर्ट पेश की.

राजभवन के उत्तरी गेट का नाम अब ‘कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर’ के नाम पर होगा

पश्चिम बंगाल के विश्व भारती शांति निकेतन पहुंचे राज्यपाल और विश्व भारती विश्वविद्यालय के रेक्टर सीवी आनंद बोस ( CV Anand Bose) ने गुरुवार को शांतिनिकेतन का दौरा करते हुए घोषणा की है कि अब से राजभवन का उत्तरी द्वार (गेट) का नाम ‘कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वार’ होगा’. इस दिन उन्होंने गेट के नाम पट्टिका का अनावरण किया . इस पट्टिका का अनावरण आज कविगुरु के ‘प्राण केंद्र’ छातीम तला में किया गया. मौके पर विश्व भारती के कार्यवाहक कुलपति संजय कुमार मल्लिक समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. राज्यपाल ने इस दिन रवीन्द्र भवन संग्रहालय, छातीम तला, उपासना गृह का दौरा किया.

भाजपा राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा की Y कैटेगरी सुरक्षा गृह मंत्रालय ने वापस ली

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा की Y कैटेगरी सुरक्षा गृह मंत्रालय ने वापस ली. कई दिनों से बंगाल में पार्टी नेताओं के साथ चल रही थी खींचतान.

घायलों से मिलने पहुंचे तृणमूल विधायक खोकन दास

पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पानी के टैंक फटने से तीन लोगों की मौत और करीब 28 लोगों के घायल होने की सूचना के बाद गुरुवार सुबह भी बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से तथा उनके परिवार से बर्दवान दक्षिण के तृणमूल विधायक खोकन दास ने मुलाकात किया. इस दौरान विधायक ने बताया की कल बर्दवान रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की उदासीनता के कारण ही तीन लोगों की जान चली गई वही करीब 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी ‘कालीघाट के काकू’ के दिल का एक और नया परीक्षण करेगा एसएसकेएम

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार सुजय कृष्ण भद्र उर्फ ‘कालीघाटेर काकू’ (Kalighateer Kaku) फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में चिकित्साधीन हैं. घोटाले की जांच में मिले एक ऑडियो क्लिप को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भद्र की आवाज के सैंपल की जांच कराना चाहता है. हालांकि, स्पेशल पीएमएलए कोर्ट की अनुमति के बाद भी यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है. गत शुक्रवार को इडी अधिकारी नमूना संग्रह करने के इरादे से एसएककेएम अस्पताल पहुंचे थे, जहां सुजय का इलाज चल रहा है. वहां पता चला कि एक दिन पहले ही सुजय की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे आइसीसीयू में स्थानांतरित करना पड़ा और इसके अलावा इलाज के लिए अस्पताल में नये बोर्ड का गठन भी किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola