West Bengal Breaking News : मानहानि के मामले में दायर नहीं किया जा सकता एफआईआर – कलकत्ता हाईकोर्ट
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत केशियारी थाना के नापों इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.पुलिस ने उसका शव फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राबिन सोरेन (53)है.परिवार के लोगों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.
10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी टेट की परीक्षा
प्राथमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गौतम पाल ने इस वर्ष की टेट परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. उन्होंने बताया कि इस साल की टेट की परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. इस संबंध में बुधवार को ही बोर्ड की वेबसाइट पर अधिसूचना प्रकाशित कर दी जायेगी.
मानहानि के मामले में दायर नहीं किया जा सकता एफआईआर – हाईकोर्ट
कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने एक मानहानि के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि मानहानि के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने एक पत्रकार के खिलाफ दो थानों में मामला करने वाले व्यक्ति को पक्षकार बनाने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने कहा कि फिलहाल 30 सितंबर तक इस मामले में पुलिस आरोपी पत्रकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर पायेगी.
हल्दिया में सहकारी बैंक में 12 लाख रुपये की डकैती
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक सहकारी बैंक में डकैती की वारदात हुई है. लुटेरे तिजोरी से करीब 12 से 13 लाख रुपये ले कर फरार हो गये है. घटना पूर्वी मेदिनीपुर के हल्दिया के सुताहाटा थाना क्षेत्र के एक सहकारी बैंक में बुधवार दोपहर को हुई.
लापता भाजपा सांसद के दुर्गापुर में लगे पोस्टर
बांकुड़ा में भाजपा सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को मंगलवार को कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा बंधक बना प्रतिवाद जताने का मामला अभी शांत भी नही हुआ था की बुधवार को पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर महकमा अदालत परिसर में बर्दवान-दुर्गापुर के सांसद सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया के नाम से गुमशुदगी का पोस्टर मिलने से भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है.
राज्य में पहला जलकुंभी उधोग स्थापित होगा पूर्व बर्दवान जिले में
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग से राज्य में पहला जलकुंभी उधोग की स्थापना पूर्व बर्दवान जिले में होने जा रही है. राज्य के मंत्री स्वपन देवनाथ ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया की यह जलकुंभी उधोग जिले के पूर्वस्थली में स्थापित होगा. क्योंकि यहां सबसे ज्यादा जलकुंभी की पैदावार होती है. इस क्षेत्र में इस उधोग के लगने से यहां के लोगों में रोजगार का सृजन होगा. बताया जाता है की इस उधोग की स्थापना हेतु भूमि आवंटित हो गई है. वही राज्य सरकार ने इस उधोग हेतु प्रथम चरण के कार्य के लिए 48 लाख रुपए आवंटित कर दिया है. इस कार्य हेतु जिले के विकास अधिकारी और उनकी टीम क्षेत्र का मुआयना कर यह निश्चित कर दिया है की जल्द ही इस उधोग के लिए कार्य शुरू हो जाएगा.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए