West Bengal Breaking News : छात्र की डेंगू से मौत के बाद जेयू ने नगरपालिका पर मढ़ा दोष

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

छात्र की डेंगू से मौत के बाद जेयू ने नगरपालिका पर मढ़ा दोष

जादवपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले कई छात्र पहले ही डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं. उनकी शिकायत है कि परिसर में मच्छरों का काफी प्रकोप है. यहां तक कि विश्वविद्यालय के कुलपति बुद्धदेव साव ने भी मच्छरों के प्रकोप को स्वीकार किया.उन्होंने इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया.

कॉल सेंटर के नाम पर काम करने पहुंची युवती सेक्स रैकेट के चंगुल में फंसी

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना इलाके की रहने वाली एक युवती कोलकाता में एक कॉल सेंटर में काम करने गई थी लेकिन आरोप है कि वह एक सेक्स रैकेट की चंगुल में फंस गई है. इस घटना की जानकारी किसी तरह मिलने के बाद युवती के परिजनों ने बुदबुद थाने में अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पूर्व बर्दवान के एसपी होंगे अमनदीप

पूर्व बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक पद में भी फेरबदल किया गया है. हुगली ग्रामीण पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक अमनदीप (आइपीएस) को पूर्व बर्दवान जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पूर्व बर्दवान जिले के वर्तमान एसपी कामनाशीष सेन (आइपीएस) को हुगली ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को नबान्न से निर्देश जारी किया गया है.

मुझ पर नजर रख रही है पुलिस : शुभेंदु

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह उन पर नजर रख रहा है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया. वह कांथी से कोलकाता लौट रहे थे. इसी बीच कोलाघाट पार कर उनका काफिला निकल गया, लेकिन वह फिर पीछे लौटे. वाहन से उतर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस रास्ते से वह गुजरते हैं, वहां स्पीड मीटर लगाया गया है. गोपनीय तरीके से उन पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने स्पीड मीटर व अन्य यंत्र का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला. उन्होंने कहा कि उनके वाहन के लिए ही गुप्त रूप से स्पीड मीटर लगाया जाता है. आज उन्होंने इसका पर्दाफाश किया है. यहां से गुजरने से पहले इसे लगाया जाता है और गुजरने के बाद हटा लिया जाता है. इसका इस्तेमाल अवैध वसूली के लिए भी किया जाता है.

कोर्ट ने ईडी से किया सवाल,पार्थ चटर्जी की तरह माणिक भट्टाचार्य का भी है स्कूल

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूछा सवाल पार्थ चटर्जी की तरह ही माणिक भट्टाचार्य का भी एक स्कूल है. जिस स्कूल की बात हो रही है वह 100 साल पुराना सरकारी स्कूल है.माणिक भट्टाचार्य के वकील ने सुनवाई के दौरान माणिक भट्टाचार्य को अदालत कक्ष में रहने की अनुमति देने की अपील की. न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कहा, यदि आवश्यक हुआ तो अदालत तलब करेगी. ईडी ने सुनवाई के लिए तीन हफ्ते और मांगे है.

केंद्रीय मंत्री को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में किया बंद

केंद्रीय मंत्री को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरकर भाजपा पार्टी कार्यालय में बंद कर दिया है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और सांसद सुभाष सरकार को बांकुड़ा संगठनात्मक जिला भाजपा कार्यालय में बंद कर दिया है. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘दूर हटो’ के नारे लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि सुभाष सरकार जिले में तानाशाही लागू कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola