ePaper
Live Updates

West Bengal Breaking News : अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने नगर निगम पर एक लाख का जुर्माना लगाया

Updated at : 12 Dec 2023 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Breaking News : अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने नगर निगम पर एक लाख का जुर्माना लगाया

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:38 PM. 12 Dec 236:38 PM. 12 Dec

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद 

खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत कुमारपाड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी.पुलिस ने उसका शव उसके कमरे से फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक निशाद (36)है.परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

बीरभूम जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध गायों की तस्करी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट महकमा क्षेत्र के नलहाटी समेत तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर करीब 400 गायों को बरामद किया है. एक ही रात में इस अभियान के बाद अवैध रूप से गौ तस्करी मामले में जुड़े तस्करों और कारोबारियों के बीच खलबली मच गयी है. नलहाटी थाने की पुलिस ने वैधरा सालबान इलाके में विशेष अभियान चलाकर करीब 201 गायों को जब्त किया. हालांकि इस अभियान के दौरान गायों को लेकर जा रहे तस्कर भाग गये. पुलिस ने बताया कि सभी गायें झारखंड के रास्ते बीरभूम से होकर बांग्लादेश जाती हैं.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, हम राजनीति पर कम विकास पर ज्यादा करते है विश्वास

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बागडोगरा हवाईअड्डे पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार और तृणमूल उत्तर बंगाल के विकास में बाधा बन रही है. शुभेंदु अधिकारी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए कंचनजंघा स्टेडियम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा, ‘हम राजनीति कम विकास पर विश्वास ज्यादा करते है . लेकिन इसके बावजूद कई लोग हमारे खिलाफ बयानबाजी करने में व्यस्त दिख रहे है. ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधा.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने नगर निगम पर एक लाख का जुर्माना लगाया

कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में जलाशयों को भर कर अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने कोलकाता नगर निगम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि महानगर में जलाशयों को भरकर अवैध निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर दायर मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने निगम से जवाब मांगा था.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

दिलीप घोष ने सीएम के उत्तर बंगाल दौरे पर किया कटाक्ष

मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने सोमवार को खड़गपुर से कोलकाता रवाना होने से पहले खड़गपुर के रेलवे गार्डन इलाके में मौजूद एपी बंगला में बागवानी का जायजा लेते समय सीएम ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में चोरी छिनताइ डकैती, मर्डर, घोटाला और पार्टी में अंदरुनी गुटबाजी हो रही है, इसे लेकर मुख्यमंत्री कोलकाता में नहीं रह पा रही हैं, इसलिए वह कभी उत्तर बंगाल के सफर पर जाती हैं, तो कभी दिल्ली जाने की इच्छा जताती हैं. जनता के पैसों का हिसाब तक नहीं दे पा रही हैं, इसलिए केवल नाम के लिए दिल्ली जाकर केंद्र सरकार पर बेवजह आरोप लगाकर बंगाल की भोलीभाली जनता को बेवकूफ बना रही हैं.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

रक्सौल एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. आठ दिसंबर से शुरू एनआइ कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा. मिली जानकारी के अनुसार 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 से 14 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल रवाना होगी. इसी तरह से 12 दिसंबर को रक्सौल स्टेशन से रवाना होने वाली 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

ममता बनर्जी 20 दिसंबर को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee) राज्य का बकाया जारी करने की मांग पर बातचीत के लिए 20 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मोदी से मुलाकात के लिए बनर्जी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है. यह बैठक 20 दिसंबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे होगी.

4:45 PM. 12 Dec 234:45 PM. 12 Dec

पश्चिम बंगाल : बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने सियालदह कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जानें पूरा मामला

पश्चिम बंगाल में 42 लाख रुपये धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान (Zareen Khan) ने कोलकाता पहुंचकर सियालदह कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. नारकेलडांगा थाने में उनके खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की तरफ से चार्जशीट पेश करने के बाद सोमवार को शुरू हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में जरीन खान पहुंची और आत्मसमर्पण किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों पक्ष की बातों को सुनने के बाद धोखाधड़ी के आरोपी जरीन खान को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत देने की घोषणा की. इस मामले की आगली सुनवाई 26 दिसंबर को तय की गयी है. उस दिन भी जरीन खान को अदालत में सशरीर मौजूद रहने को कहा गया है.

12:12 PM. 12 Dec 2312:12 PM. 12 Dec

उच्च प्राथमिक में 14 हजार भर्ती के लिए नहीं रुकेगी काउंसलिंग : सुप्रीम कोर्ट

उच्च प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग नहीं रोकी जा सकती. उच्च प्राथमिक में 14 हजार से अधिक रिक्तियों की काउंसलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा. स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए काउंसलिंग जारी रख सकेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola