West Bengal Breaking News : राज्य में हाथियों की जान बचाने के लिए आवंटित किये गये 77 करोड़ रुपये

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

राज्य में हाथियों की जान बचाने के लिए आवंटित किये गये 77 करोड़ रुपये

राज्य में रेल हादसाें से हाथियों की जान बचाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय ने खास कदम उठाये हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं से हाथियों को बचाने के लिए रेल मंत्रालय ने 77 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं, जिसके जरिये ऐसा सिस्टम तैयार किया जायेगा, जो रेलवे ट्रैक पर हाथियों के आने की सूचना देगा. इस सिस्टम से रेलवे को हाथियों के लोकेशन का पता चल पायेगा. जब हाथियों का झुंड ट्रेन की पटरियों के पास आयेगा, तो निकटतम रेलवे स्टेशन को एक संदेश जायेगा, जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर को गति धीमी करने के लिए अलर्ट भेजेगा. इसके साथ ही राज्य वन विभाग को भी अलर्ट किया जायेगा, ताकि वह हाथियों के झुंड को पटरियों से दूर करने का काम कर सकें. रेलवे ने यह राशि अलीपुरदुआर, रंगिया, लुमडिंग और कटिहार डिविजनों के लिए दी है.

डोमजूर- सड़क दुर्घटना में ट्रेन चालक सहित दो की मौत

डोमजूर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में एक रेलकर्मी सहित दो की मौत हो गयी. पहली घटना गुरुवार रात को हुई, जबकि दूसरी घटना शुक्रवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को डोमजूर के पार्वतीपुर में गहना व्यवसायी संटू मल्लिक (25) ने पिछले दिनों एक कार खरीदी थी. वह अपने दो दोस्तों को कार पर बैठाकर गाड़ी चलाना सीख रहा था कि इसी समय कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जाकर टकरा गयी. तीनों बुरी तरह जख्मी हुए. स्थानीय लोग तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संटू को मृत घोषित कर दिया. उसके दोनों साथी की हालत गंभीर है.

एक साल में 400 खतरनाक इमारतों को निगम ने किया ध्वस्त

महानगर में जर्जर हो चुकीं इमारतों की संख्या दो हजार से अधिक है. मॉनसून में इन इमारतों की दशा और भी गंभीर हो सकती है. बारिश के कारण इमारतों के ढहने का भी खतरा बना हुआ है. निगम के बिल्डिंग विभाग के अधिकारी ने बताया कि, पिछले एक साल में निगम ऐसे 400 खतरनाक मकानों को ध्वस्त कर चुका है. अधिकारी ने बताया कि सड़कों के किनारे जर्जर इमारतों के लटकते छज्जे भी तोड़े जा रहे हैं. लेकिन कई घरों में ताले लगे हुए हैं. मालिक विदेश में हैं. हम ऐसे माकानों को नहीं तोड़ पाते हैं. उन्होंने बताया कि मॉनसून में ऐसी इमारतों के गिरने का जोखिम बना रहता है. आनेवाले दिनों में ऐसी इमारतों को गिराया जायेगा.

2009 की भर्ती प्रक्रिया : 1506 शिक्षकों को 30 अगस्त तक नियुक्त करने का आदेश

कलकत्ता हाइकोर्ट की खंडपीठ ने गुरुवार को 2009 की भर्ती प्रक्रिया के मामले में दक्षिण 24 परगना जिला प्राथमिक शिक्षा बोर्ड को 30 अगस्त तक 1506 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने का आदेश दिया. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा और न्यायमूर्ति कृष्णा राव की खंडपीठ ने यह आदेश दिया. पिछले साल खंडपीठ ने कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर शिक्षा सचिव से रिपोर्ट तलब की थी. इस दिन शिक्षा विभाग के सचिव ने कोर्ट को रिपोर्ट दी. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य ने इस वर्ष आठ अगस्त को 1403 सुपर न्यूमेरिकल पदों को भरने की अनुमति दे दी है. दक्षिण 24 परगना में पहले से ही 103 रिक्तियां हैं. अब यहां कुल 1506 पद रिक्त हैं. खंडपीठ ने सचिव को 30 अगस्त को पुनर्नियुक्ति पर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

पोस्टिंग मामले में प्राथमिक शिक्षकों से पूछताछ करेगी सीबीआई

कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीबीआई को प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के मामले की जांच जारी रखने का निर्देश दिया है. जस्टिस गंगोपाध्याय ने शुक्रवार को आदेश दिया कि जरूरत पड़ने पर 350 प्राथमिक शिक्षकों से केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर सकती है.

प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में केवल डीएलएड प्रशिक्षित ही ले सकते हैं भाग

पश्चिम बंगाल की प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए फैसला सुनाया कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में केवल डीएलएड प्रशिक्षित ही भाग ले सकते हैं. बीएड प्रशिक्षित को मौका नहीं मिलेगा. उल्लेखनीय है कि बीएड प्रशिक्षण प्राप्त नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार हाई स्कूलों में नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola