West Bengal Breaking News Live : तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी व देव की आज हो सकती है मुलाकात
West Bengal Breaking News Live Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी व देव की आज हो सकती है मुलाकात
इसी वर्ष लोकसभा चुनाव होनेवाला है. चुनाव की तैयारियों में अन्य दलों की तरह सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी जुटी हुई है. इस बीच, घाटाल के तृणमूल सांसद व अभिनेता दीपक अधिकारी (देव) ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट करके यह कहा कि उनका संसद में आखिरी दिन है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और घाटाल के निवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. देव ने यह भी बताया कि वह फिर से चुनाव लड़ने को तैयार है या नहीं, अपनी बात पार्टी नेतृत्व को बता चुके हैं. उनके इस बात से चुनाव में उनके खड़े होने पर संशय की स्थिति है. इस बीच, सूत्रों से पता चला है कि देव से सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुलाकात कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि शनिवार को देव और श्री बनर्जी के बीच बैठक भी हो सकती है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए