West Bengal Breaking News : नामांकन पत्र धांधली मामले में डिविजन बेंच ने बीडीओ को लगायी फटकार
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
नामांकन पत्र धांधली मामले में डिविजन बेंच ने बीडीओ को लगायी फटकार
हावड़ा के उलबेड़िया एक नंबर ब्लॉक के बहिरा ग्राम पंचायत चुनाव में माकपा प्रत्याशी कश्मीरा बेगम के नामांकन पत्र के साथ कथित छेड़छाड़ करने का आरोप इस ब्लॉक के बीडीओ और एसडीओ पर लगा था. इस मामले में हाइकोर्ट की ओर से जांच कमेटी गठित की गयी थी. न्यायाधीश देवीप्रसाद दे के नेतृत्व वाली इस कमेटी ने आरोपों को सही करार देते हुए उलबेड़िया एक नंबर ब्लॉक के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और उलबेड़िया के सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) को निलंबित करने की सिफारिश की थी. निलंबन के इस सिफारिश को बीडीओ नीलाद्री शेखर दे ने डिविजन बेंच में चुनौती दी थी .मंगलवार को डिविजन बेंच के न्यायाधीश अरिजीत बंधोपाध्याय और न्यायाधीश अपूर्व सिन्हा राय ने इस मामले को सिंगल बेंच में वापस भेज दिया.
दुबराजपुर से फिर बरामद हुआ बम
बीरभूम जिले के दुबराजपुर थाना इलाके के खोयाज मोहम्मदपुर ग्राम स्थित शाल नदी के पास मंगलवार को एक ड्रम से बम मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त जगह की घेराबंदी कर दी. सीआइडी के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कोलकाता में 4 लाख में बिकी मासूम
कोलकाता में एक मां पर अपनी ही 21 दिन की बेटी को बेचने का आरोप लगा है. यह घटना कोलकाता के आनंदपुर की है. आरोप है कि मां ने बेटी को 4 लाख रुपये में बेच दिया. इस घटना में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बेहला से बच्ची को भी बचाया गया.
राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना
राज्य अगले तीन दिनों तक मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलीपुर मौसम विभाग ने कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बन रहा है. अगले 12 घंटों में यह और मजबूत हो सकता है. इस कारण सोमवार से बुधवार तक दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
शुभेंदु का आरोप :TMC के 100 से अधिक लोग फर्जी प्रमाणपत्र से बनाये गये उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा नेता का कहना है कि पंचायत चुनाव में सर्टिफिकेट को लेकर बहुत बड़ी धोखाधड़ी की गई है. इस मामले का खुलासा 15 अगस्त से पहले करुंगा ताकि जनता सच्चाई से रुबरु हो सकें. शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि पंचायत चुनाव के दौरान तृणमूल के 100 से अधिक लोग फर्जी प्रमाणपत्र से उम्मीदवार बनाये गये हैं. मतदान के दौरान जारी किये गये अधिकांश प्रमाणपत्र फर्जी हैं. शुभेंदु ने आरोप लगाया है कि बीडीओ, एसडीओ ने भी बहुत बड़ी धांधली की है. उलबेरिया के बीडीओ ने तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है. माामले की जांच बेहद आवश्यक है.
सुजयकृष्ण का एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी से था संपर्क
शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार सुजयकृष्ण भद्र उर्फ कालीघाटेर काकू के खिलाफ जांच में इडी को एक नयी जानकारी मिली है. अदालत में जमा की गयी चार्जशीट में में इडी ने बताया है कि काकू का संपर्क शहर की एक नामी कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ था. इडी ने उक्त कंपनी और काकू के बीच प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप वित्तीय लेनदेन होने पर संदेह जताया है. इडी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी और सुजयकृष्ण की कंपनी के लेनदेन के माध्यम से घोटाले से प्राप्त काले धन को सफेद किया गया है. इडी की चार्जशीट में प्रमोटर और उसके सहयोगियों द्वारा सुजयकृष्ण की कंपनी के साथ एक त्रिकोण संपर्क होने का उल्लेख किया गया है. इस कंपनी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए इडी जल्द निजाम पैलेस बुला सकती है.
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए