सर्दी का सितम: झारखंड के साहिबगंज में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहरी व कोहरे ने ढाया कहर

Updated at : 18 Jan 2022 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
सर्दी का सितम: झारखंड के साहिबगंज में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहरी व कोहरे ने ढाया कहर

Jharkhand News: 22 जनवरी से मौसम में बदलाव दि‍खेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इतना ही नहीं, 23 जनवरी को भी झारखंड में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. अहले सुबह कुहासा व तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गयी है. ठंड बढ़ने से लोग घरों में ही दुबक कर रहे हैं. शहर के ज्यादातर चौक-चौराहे, मुख्य सड़कें सुबह में सुनसान रहीं. आज मंगलवार को जिले का तापमान गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था.

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इससे कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 22 जनवरी से मौसम में बदलाव दि‍खेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं. इतना ही नहीं, 23 जनवरी को भी झारखंड में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिलेगी. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग की मानें, तो 19 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. इसके बाद आसमान साफ रहेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कब से शुरू होगी बारिश

साहिबगंज में सुबह सूर्य तो निकला, लेकिन कुहासा व ठंडी हवा के कारण धूप का ताप काफी कम था. वहीं तापमान गिरने से शहर का अति व्यस्ततम जगह सब्जी मंडी में भी सुबह 08 बजे तक इक्का दुक्का ग्राहक ही देखने को मिले. लोग रद्दी जलाकर सेंक रहे थे. ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे. अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे. कुहासा से वाहनों की रफ्तार घट गयी है.

Also Read: 7वीं JPSC मेंस परीक्षा पर रोक लगाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार, PT में आरक्षण को लेकर की गयी थी ये मांग

चौक चौराहों पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से साहिबगंज जिला प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. ठंड और शीतलहरी से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. एक सप्ताह पूर्व तक अलाव की व्यवस्था की गयी थी. इससे लोगों को राहत मिल रही थी. लोगों ने प्रशासन से अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की.

Also Read: झारखंड का एक गांव, जहां 199 एकड़ में नहीं जलता चिराग, ढूंढे नहीं मिलेगा एक मकान, वजह जान चौंक जायेंगे आप

रिपोर्ट: नवीन कुमार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola