Navratri 2022: नौ दिन माता के पसंदीदा रंग के पहने वस्त्र, यहां देखें पूरी List

Updated at : 25 Sep 2022 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2022: नौ दिन माता के पसंदीदा रंग के पहने वस्त्र, यहां देखें पूरी List

Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि की 26 सितंबर से शुरू हो रही जो इस साल 4 अक्टूबर तक चलेगा. नवरात्रि करने वाले भक्त नवरात्रि के नौ दिन दुर्गा उत्सव मनाते है, जिसमें हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े पहनते है. माना जाता है कि अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने का खास महत्व है.

विज्ञापन
undefined

नवरात्र का पहला दिन (सफेद) – मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग लाल होता है, नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाएगी और सोमवार को सफेद रंग अति शुभ माना जाता है. मां शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत प्रिय है. श्वेत रंग शुद्धता और शांति का प्रतीक माना जाता है. इसे धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि भी होती है.

undefined

नवरात्रि के दूसरे दिन (लाल)- शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी. इस दिन लाल रंग का उपयोग करना बेहद शुभ माना गया है. लाल रंग साहस, पराक्रम और प्रेम का प्रतीक होता है.

undefined

नवरात्रि तीसरे दिन (नारंगी)- शारदीय नवरात्रि का तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. मां चंद्रघंटा की आराधना में नारंगी रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

undefined

नवरात्रि के चौथे दिन (पीला) – नवरात्रि का चौथा दिन गुरुवार को मां कूष्मांडा की पूजा होती है. इस दिन पीला रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए, पीला रंग उमंग का प्रतीक है.

undefined

नवरात्रि के पांचवे दिव (हरा) – शारदीय नवरात्रि मे पांचवा दिन शुक्रवार को मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है. इस दिन हरे रंग का प्रयोग करने से ऊर्जावान रहने में मदद मिलेता है. हरा रंग कुछ नया करने के लिए हमेशा प्रेरित करता है.

undefined

नवरात्रि के छठे दिन (ग्रे या भूरा)- छठे दिन यानी शनिवार को मां कात्यानी की पूजा की जाएगी. नवरात्रि में ग्रे यानी स्लेटी रंग के बुराईयों को नष्ट करने वाला माना गया है.

undefined

नवरात्रि के सातवें दिन (नीला)- नवरात्रि के सातवें दिन (नीला)- शारदीय नवरात्रि के सातवां दिन यानी रविवार को मां कालरात्रि को समर्पित किया गया है. मां काली की पूजा में नीलें रंग का उपयोग शुभ माना गया है, नीला रंग निडरता का प्रतिक है.

undefined

नवरात्रि के आठवें दिन (जामुनी)- नवरात्रि के आठवें सोमवार को महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जात है. माता महागौरी को जामुनी रंग अतिप्रिय है. इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है.

undefined

नवरात्रि नव्वें दिन (गुलाबी)- शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन मंगलवार को मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाएगी. सिद्धिदात्री देवी को ज्ञान प्रदान करने वाली देवी माना गया है, इस दिन गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें. गुलाबी रंग प्रेम और नारीत्व का सूचक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola