Odisha Weather: राउरकेला में सुबह से शाम तक हुई बारिश में पूरा शहर पानी-पानी, सेक्टर-7-17 के पास गिरे पेड़
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2023 2:13 AM
राउरकेला में बसंती कॉलोनी फ्लाइओवर, आइटीआइ और एसटीआइ फ्लाइओवर पर पानी देखा गया. बसंती कॉलोनी, मुख्य मार्ग के माड़ु महाराज गली में जलजमाव की गंभीर स्थिति देखी गयी. तेलगुपाड़ा बस्ती में तो कुछ घरों में भी पानी घुस गया.
राउरकेला में मौसम के मिजाज में आये बदलाव के बाद हुई बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया. मंगलवार की सुबह और शाम को जहां तेज बारिश हुई वहीं बीच के समय हल्की बूंदाबांदी हुई. वहीं पूरे शहर मं जगह-जगह जलजमाव की स्थिति देखने को मिली. बारिश के कारण कुछ इलाकोंमें पेड़ गिरने की भी सूचना है. सेक्टर-7-17 चौक के पास कुछ पेड़ धराशायी होकर सड़क पर गिर गए. जिसकी चपेट में बिजली के तार भी आ गए थे. जिसे बाद में हटाया गया. वहीं राउरकेला में बसंती कॉलोनी फ्लाइओवर, आइटीआइ और एसटीआइ फ्लाइओवर पर पानी देखा गया. बसंती कॉलोनी, मुख्य मार्ग के माड़ु महाराज गली में जलजमाव की गंभीर स्थिति देखी गयी. तेलगुपाड़ा बस्ती में तो कुछ घरों में भी पानी घुस गया. मौसम विभाग के अनुसार बारिश अगले चौबीस घंटे में हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










