ePaper

Indian Railway: भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से EMI पर करें इन धार्मिक स्थानों के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

Updated at : 01 Nov 2023 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway: भारत गौरव स्पेशल ट्रेन से EMI पर करें इन धार्मिक स्थानों के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

Indian Railway: घुमक्कड़ों के लिए आए दिन आईआरसीटीसी नए-नए टूर पैकेज लेकर आता है. इस बीच भारत गौरव स्पेशल ट्रेन आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें कोलकाता गंगा सागर से लेकर पुरी, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराएगा, चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Indian Railway: घुमक्कड़ों के लिए आए दिन आईआरसीटीसी नए-नए टूर पैकेज लेकर आता है. जिसमें आपको कम दाम में देश-विदेश की सैर कराया जाता है. इस बीच भारत गौरव स्पेशल ट्रेन आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. जिसमें कोलकाता गंगा सागर से लेकर पुरी, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराएगा, चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

भारत गौरव स्पेशल ट्रेन

आईआरसीटीसी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन आपको कोलकाता गंगा सागर और पुरी की यात्रा करा रहा है. अगर आप इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट से कोलकाता गंगा सागर, पुरी यात्रा, वैद्यनाथ, गया, पुरी, कोणार्क, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा कराया जाएगा.

Also Read: PHOTOS: भारत के इस शहर में मिलती है सबसे सस्ती वाइन, दूर-दूर से आते हैं लोग पीने के लिए
undefined

4 दिसंबर से 13 दिसंबर करें यात्रा

बता दें कि भारत गौरव स्पेशल ट्रेन आपको कोलकाता गंगा सागर से पुरी तक यात्रा करने जा रहा है. इस यात्रा का लाभ आप ईएमआई पर भी उठा सकते हैं. यह टूर पैकेज चार दिसंबर से 13 दिसंबर 2023 तक ही है. इसमें आपको 9 रात व 10 दिन तक की यात्रा करायी जाएगी.

undefined

ये मिलेंगी सुविधाएं

इस पैकेज में दो एसी, तीन एसी, स्लीपर यात्रा, नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/नान एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा. अगर आप इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो वाराणसी के इन नंबरों 8595924274 / 8595924293 पर कॉल कर ले सकते हैं.

Also Read: इस देश में लोग हफ्ते में सिर्फ 29 घंटे करते हैं काम, बाकी समय आराम, यहां जानें कहां है वर्किंग आवर्स सबसे कम
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola