Vishwakarma Puja 2023 Live: विश्वकर्मा पूजा आज, जानें पूजा विधि, सामग्री और पूरी जानकारी
Vishwakarma Puja 2023 Live: आज विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है विश्वकर्मा भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैं. विश्वकर्मा जी ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र और सृष्टि के पहले शिल्पकार और इंजीनियर थे. भगवान विश्वकर्मा जी ने ही देवी-देवताओं के लिए तमाम अस्त्र-शस्त्र समेत स्वर्गलोक, इंद्रलोक, लंका नगरी, द्वारिका नगरी आदि का निर्माण किया था. आइए जानते है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पूरी जानकारी…
Vishwakarma Puja 2023 live : ॐ आधार शक्तपे नम:
विश्वकर्मा जी की पूजा के दौरान हाथ में फूल अक्षत लेकर ॐ आधार शक्तपे नम:, ओम कूमयि नम:, ओम अनन्तम नम:, पृथिव्यै नम मंत्र पढ़ें और चारो ओर छिड़कें.
Vishwakarma Puja 2023 live : ॐ आधार शक्तपे नम
विश्वकर्मा जी की पूजा के दौरान हाथ में फूल अक्षत लेकर ॐ आधार शक्तपे नम:, ओम कूमयि नम:, ओम अनन्तम नम:, पृथिव्यै नम मंत्र पढ़ें और चारो ओर छिड़कें.
Vishwakarma Puja 2023 live : विश्वकर्मा जी के स्वरूपों का वर्णन
धार्मिक शास्त्रों में विश्वकर्मा जी के पांच स्वरूपों या अवतारों का भी वर्णन मिलता है, जैसे, पहला, विराट विश्वकर्मा, इन्हें सृष्टि को रूप-आकार देने वाला कहा गया है. दूसरा, धर्मवंशी विश्वकर्मा, जो महान शिल्पज्ञ, विज्ञान-विधाता प्रभात के पुत्र हैं. तीसरे, अंगिरावंशी विश्वकर्मा, विज्ञान-व्याख्याता वसु के पुत्र. चौथे, सुधन्वा विश्वकर्मा, महान शिल्पाचार्य ऋषि अथवी के पुत्र और पांचवें भृगुवंशी विश्वकर्मा, उत्कृष्ट शिल्प विज्ञानी शुक्राचार्य के पौत्र के रूप में उल्लिखित हैं
Vishwakarma Puja 2023 live : विश्वकर्मा पूजा मंत्र
ॐ आधार शक्तपे नम:, ओम कूमयि नम:, ओम अनन्तम नम:, पृथिव्यै
Vishwakarma Puja 2023 live : भगवान विश्वकर्मा की जय
हम सब उतारे आरती तुम्हारी हे विश्वकर्मा, हे विश्वकर्मा।
युग–युग से हम हैं तेरे पुजारी, हे विश्वकर्मा…।।
मूढ़ अज्ञानी नादान हम हैं, पूजा विधि से अनजान हम हैं।
भक्ति का चाहते वरदान हम हैं, हे विश्वकर्मा…।।
निर्बल हैं तुझसे बल मांगते, करुणा का प्यास से जल मांगते हैं।
श्रद्धा का प्रभु जी फल मांगते हैं, हे विश्वकर्मा…।।
चरणों से हमको लगाए ही रखना, छाया में अपने छुपाए ही रखना।
धर्म का योगी बनाए ही रखना, हे विश्वकर्मा…।।
सृष्टि में तेरा है राज बाबा, भक्तों की रखना तुम लाज बाबा।
धरना किसी का न मोहताज बाबा, हे विश्वकर्मा…।।
धन, वैभव, सुख–शान्ति देना, भय, जन–जंजाल से मुक्ति देना।
संकट से लड़ने की शक्ति देना, हे विश्वकर्मा…।।
तुम विश्वपालक, तुम विश्वकर्ता, तुम विश्वव्यापक, तुम कष्टहर्ता।
तुम ज्ञानदानी भण्डार भर्ता, हे विश्वकर्मा…।।
भगवान विश्वकर्मा की जय। भगवान विश्वकर्मा की जय।
Vishwakarma Puja 2023 live : विश्वकर्मा पूजा करना सभी के लिए जरूरी
कलियुग में भगवान विश्वकर्मा की पूजा इसलिए जरूरी मानी गई है, क्योंकि आज के युग में हर व्यक्ति तकनीक से जुड़ा हुआ है. वाहन, मोबाइल, टैब और लैपटॉप के बिना भी कोई काम संभव नहीं है. छात्र हों या फिर घरेलू महिलाएं सभी के जीवन में तकनीक का खास महत्व है. इसलिए 17 सितंबर 2023 दिन रविवार को विश्वकर्मा पूजा करना सभी के लिए जरूरी है
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए