Vishwakarma Puja 2022:झारखंड में विश्वकर्मा पूजा का उल्लास, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पूजा पंडाल,देखें PICS
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 17 Sep 2022 10:51 PM
Vishwakarma Puja 2022: झारखंड के साहिबगंज जिले का विश्वकर्मा पूजा काफी प्रसिद्ध है. वर्षों से यहां का विश्वकर्मा पूजा मेला बिहार व बंगाल में प्रसिद्ध है. यहां का विश्वकर्मा पूजा मेला देखने बिहार और बंगाल से श्रद्धालु आते हैं.

झारखंड के साहिबगंज में विश्वकर्मा पूजा पर 17 और 18 सितंबर को भव्य मेला लगता है. रंग-बिरंगी रोशनी से पूजा पंडाल सजे हुए हैं. बिजली विभाग की ओर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. साहिबगंज का मेला काफी प्रसिद्ध है. वर्षों से यहां का विश्वकर्मा पूजा मेला बिहार व बंगाल में प्रसिद्ध है.

साहिबगंज जिले का विश्वकर्मा पूजा काफी प्रसिद्ध है. वर्षों से यहां का विश्वकर्मा पूजा मेला बिहार बंगाल में प्रसिद्ध है. यहां का विश्वकर्मा पूजा मेला देखने बिहार और बंगाल से श्रद्धालु आते हैं. कहा जाता है कि विश्वकर्मा पूजा पर यहां लगने वाला मेला बिहार के भागलपुर और बंगाल के मालदा में भी नहीं लगता है.

साहिबगंज में विश्वकर्मा पूजा पर 17 और 18 सितंबर को भव्य मेला लगता है. रेलवे, बिजली ऑफिस, दूरसंचार विभाग, पीडब्ल्यूआई, कैरेज एंड वैगन डिपार्टमेंट, आइओडब्लू, संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी, सब्जी मंडी स्थित टीआरडी ऑफिस सहित अन्य रेलवे कार्यालय में भव्य विश्वकर्मा पूजा और मेला का आयोजन वर्षों से किया जाता है.

साहिबगंज में क्रू बुकिंग लॉबी, कैरेज एंड वैगन डिपार्टमेंट में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है और आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गयी है. इसकी शोभा देखते ही बन रही है.

वरीय अनुभाग अभियंता विद्युत कार्यालय में अयोध्या श्रीराम मंदिर का प्रारूप बनाकर भगवान विश्वकर्मा को स्थापित किया गया है. सहायक संकेत एवं दूरसंचार अभियंता की ओर से अब तक चलने वाली रेलवे ट्रेन दिखायी गयी है. विभिन्न विभागों में आकर्षक साज-सज्जा, स्टेशन से ट्रेन, रेलवे का विकास सहित अन्य थीम पर साज सज्जा किया गया है.

साहिबगंज में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया. भव्य मेला का आयोजन किया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.

विश्वकर्मा पूजा पर साहिबगंज में मेले का आयोजन किया गया है. खिलौने, झूला, बच्चों के खेलकूद की सामग्री, चाट, खाने-पीने की दुकानें लगी हैं. रात भर मेला लगता है. इसे देखने के लिए श्रद्धालु बिहार और बंगाल से ट्रेन से पहुचेंगे और मेले का आनंद लेंगे.
रिपोर्ट : नवीन कुमार, साहिबगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










