VIDEO : कोयलानगरी धनबाद में बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधी राखी
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 31 Aug 2023 4:04 PM
आम तौर पर राखी के इस पावन अवसर पर बहनें भाइयों की आरती उतारकर उनके सुखद जीवन का आशीर्वाद देती हैं. इसके बदले में भाई उन्हें भी गिफ्ट में उनके मनपसंद वस्तु भेंट करते हैं. धनबाद के बाजारों में भी रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ-साथ गिफ्ट की दुकानें भी कई दिनों से सजी रहीं.
आज 31 अगस्त 2023 को पूरे भारत में राखी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. झारखंड में कोयला नगरी के नाम से प्रख्यात धनबाद में भी यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया. आज हर तरफ खुशियों का माहौल बना हुआ है. इस दौरान शहर भर की बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाइयों पर राखियां बांधी और उन्हें मिठाइयां खिलाकर उनके सुखद जीवन की मंगलकामनाएं कीं. आज राखी के त्योहार पर पूरे शहर के घरों में गुरुवार की सुबह से पकवान बनाए गए और बहनों ने मिठाइयों के साथ अपने भाइयों को पकवान भी खिलाए.
आम तौर पर राखी के इस पावन अवसर पर बहनें भाइयों की आरती उतारकर उनके सुखद जीवन का आशीर्वाद देती हैं. इसके बदले में भाई उन्हें भी गिफ्ट में उनके मनपसंद वस्तु भेंट करते हैं. धनबाद के बाजारों में भी रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ-साथ गिफ्ट की दुकानें भी कई दिनों से सजी रहीं. इन दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










