ePaper

WB : मिमिक्री विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा, 'राहुल जी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको पता नहीं चलता'

Updated at : 20 Dec 2023 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
WB : मिमिक्री विवाद पर ममता बनर्जी ने कहा, 'राहुल जी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको पता नहीं चलता'

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि नकल उतारना कोई अपराध नहीं, भाजपा इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या विपक्षी सांसदों का निलंबन सही है.उपराष्ट्रपति तथा किसी अन्य को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था,

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक हुई. तृणमूल प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कल्याण बनर्जी को इस बैठक से बाहर रखा. बुधवार को ममता समेत 11 तृणमूल सांसदों ने राज्य की विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात की. लेकिन कल्याण बनर्जी उस टीम में नहीं थे. उल्लेखनीय है कि कल्याण राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करके जिस विवाद में फंसे हुए है उसी वजह से ममता बनर्जी उन्हें छोड़कर मोदी से मिलने गई थी. हालांकि, मोदी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा, कल्याण बनर्जी ने जो किया मेरा संसदीय दल इसका जवाब दे सकता है. वे निर्णय लेने के लिए पर्याप्त हैं, हम सबका सम्मान करते हैं.

राहुल जी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको पता नहीं चलता

तृणमूल सांसद मिमिक्री विवाद पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…अगर राहुल जी ने वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया होता तो आपको पता नहीं चलता. हालांकि पहले तो ममता बनर्जी कल्याण पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता सुदीप बनर्जी समेत लोकसभा सांसदों को इस बारे में जो भी कहना है वो कहेंगे. हालांकि बाद में जब उनसे दोबारा पूछा गया तो उन्होंने यह टिप्पणी की. राहुल जी के वीडियो की वजह से लोगों तक यह जानकारी पहुंची है. हम सबका सम्मान करते है.

नकल उतारना कोई अपराध नहीं  : सांसद कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि नकल उतारना कोई अपराध नहीं, भाजपा इस मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या विपक्षी सांसदों का निलंबन सही है.उपराष्ट्रपति तथा किसी अन्य को ठेस पहुंचाने का इरादा बिल्कुल नहीं था, संवैधानिक पदों का मैं सम्मान करता हूं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को फोन किया और संसद परिसर में कुछ सांसदों की ओर से ‘अशोभनीय आचरण’ करते हुए उनका मजाक उड़ाए जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया.

Also Read: पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी के साथ ममता बनर्जी की महज 20 मिनट की हुई मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola