ePaper

इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे और भी कई बेनिफिट्स

Updated at : 11 Oct 2023 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे और भी कई बेनिफिट्स

टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों के जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए आये दिन नये प्लान्स पेश करती रहती है. इन प्लान्स में ग्राहकों को अलग-अलग तरह के बेनिफिट्स मिल जाते हैं. हाल ही में VI ने भी एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसमें यूजर्स को एक्स्ट्रा डेटा के साथ कई तरह के बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं.

विज्ञापन

VI Recharge Plan with Extra Data: भारत में कई टेलीकॉम कंपनियां मौजूद हैं जिनमें से Jio, Airtel और Vi को मुख्य टेलीकॉम कंपनियों के रूप में जाना जाता है. ये कंपनियां आये दिन अपने ग्राहकों के लिए नये-नये प्लान्स पेश करती रहती है. ये प्लान्स ग्राहकों के बजट और उनके जरूरत को ध्यान में रखते हुए पेश किये जाते हैं. ग्राहक को जैसी भी जरूरत हो वह अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी प्लान चुन सकता है. हाल ही में Vi ने भी एक ऐसा ही प्लान अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ और भी कई तरह के बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी Vi यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. तो चलिए इस प्लान और इस प्लान के साथ दिए जाने वाले बनेफिट्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

Vi का 299 रुपये वाला प्लान

अगर आप वोडाफोन आईडिया के यूजर हैं तो आपको इसके 299 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में जरूर पता होगा. इस प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहकों को कंपनी की तरफ से अब एक्स्ट्रा डेटा का फायदा दिया जा रहा है. इस प्लान से रिचार्ज कराने पर यूजर्स को प्रतिदिन के हिसाब से 1.5GB डेटा की सुविधा मिल जाती है. लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को अपडेट कर दिया है. प्लान को अपडेट किये जाने के बाद अब आपको इसमें और भी कई तरह के बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस प्लान से रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं तो पहले इसके साथ दिए जाने वाले अन्य बेनिफिट्स के बारे में डटिल से जरूर जान लें.

Also Read: Apple से लेकर Moto के स्मार्टफोन्स पर ढेर सारे पैसे बचाने का मौका, जानें Amazon और Flipkart पर क्या हैं ऑफर्स
Vi के 299 रुपये वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे

अगर आप Vi के 299 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं तो पहले इस प्लान के साथ दिए जाने वाले बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से जान लें. अगर आप इस प्लान से रिचार्ज करवाते हैं तो आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन के हिसाब से 100SMS और प्रतिदिन का 1.5GB डेटा की सुविधा मिल जाती है. केवल यहीं नहीं, इस प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा 5GB डेटा की सुविधा भी मिल जाती है. इस प्लान को आप Vi के किफायती Vi हीरो अनलिमिटेड में देख सकते हैं. इसका सीधा मतलब यह है कि इस प्लान से रिचार्ज कराने पर आपको अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसे बेनिफिट्स के साथ बिंज ऑल नाइट जैसी सुविधाएं भी देखने को मिल जाती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है और इस प्लान से रिचार्ज कराने पर Android और iOS दोनों ही प्लैटफॉर्म्स पर Vi ऐप के जरिए Vi मूवीज और टीवी क्लासिक का फायदा मिल जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें प्लान के साथ जो 5GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है उसका फायदा केवल रिचार्ज के पहले तीन दिनों के लिए ही लागू होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola