ePaper

Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री के मौके पर हाथों में रचाएं मेहंदी के खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन, देखें

Updated at : 29 May 2022 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री के मौके पर हाथों में रचाएं मेहंदी के खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन, देखें

Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री 30 मई को है. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं. पूजा से एक दिन पहले अपने हाथों पर मेहंदी रचाती हैं. आपको मेहंदी लगाते समय डिजाइन सेलेक्ट करने में परेशानी न हो इसलिए हम यहां लाएं हैं मेहंदी के आसान और लेटेस्ट डिजाइन.

विज्ञापन

Vat Savitri Mehndi Design: वट सावित्री व्रत की तैयारी चल रही हो और मेहंदी की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता. सावित्री व्रत के अवसर पर सुहागिन महिलाएं और युवतियां अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं. वट सावित्री व्रत 30 मई को है ऐसे अपने हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए यहां दिए गए खूबसूरत लेटेस्ट डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. आगे देखें लेटेस्ट मेंहदी डिजाइन्स..

undefined

वट सावित्री व्रत पर हाथों में मेहंदी के ये डिजाइन्स बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे. अरेबिक मिक्स मेहंदी के ये डिजाइन रचने के बाद हाथाें की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देंगे. ऐसे में सावित्री व्रत की तैयारियों के बीच समय निकाल कर ये डिजाइन ट्राई करने की कोशिश करें.

undefined

खूबसूरत फूलों वाले मेहंदी के ये डिजाइन खास तौर पर युवतियों के हाथों पर खूब फबेंगे. इस बार वट सावित्री के मौके पर ये डिजाइन अपने हाथों पर लगाएं.

undefined

मेहंदी के ये डिजाइन हर उम्र की महिलाओं के हाथों पर बहुत ही खूबसूरत लगते हैं. हालांकि ये डिजाइन बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही लगाने में थोड़ा टफ होगा और समय भी ज्यादा लगेगा ऐसे डिजाइन्स लगाते वक्त जल्दबाजी से बचें.

undefined

पत्तियों वाले ये मेहंदी के डिजाइन्स हाथों पर बहुत सुंदर लगते हैं साथ ही इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा समय ऐसे में ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

undefined

इस वट सावित्री के मौके पर आप मोटिफ्स वाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये बनाने में काफी आसान होती हैं और इनसे हाथ भी भरा हुआ दिखता है.

undefined

बड़े फूल और पत्ती के साथ बनने वाली ये डिजाइन ज्यादातर लड़कियों को पसंद आती है. क्योंकि इसे लगाना भी बेहद आसान होता है.वट सावित्री की तैयारियों के बीच समय कम होता है ऐसे में ये लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं.

undefined

मेहंदी के ये डिजाइन कम समय में आसानी से लगा सकती हैं. फटाफट लगने वाली मेहंदी की ये डिजाइन देखने बहुत सुंदर लगती है.

undefined

फूल पत्तियों की ये डिजाइन वाली मेहंदी ट्राई करें. सबसे खास बात यह है कि इसे हाथों के पीछे या सामने वाले किसी भी हिस्से पर ही लगाएं. ये बेहद खूबसूरत लगती हैं और हाथों की खूबसूरती में चार चांद भी लगा देती हैं.

undefined

यदि आपको मेहंदी लगाना बेहद पसंद है तो वट सावित्री के मुबारक मौके पर इस तरह की डिजाइन को चुन सकती हैं. हालांकि इसे लगाने में थोड़ी मेहनत और समय दोनों ही ज्यादा लगेंगे लेकिन रचने के बाद उतने ही ज्यादा खूबसूरत भी लगेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola