Varanasi News: पिनाक भवन से होगी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा, जानें इसकी खासियत
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 27 Sep 2022 11:25 PM
पिनाक भवन का उद्घाटन नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को किया गया. लगभग चार सौ कैमरे से लैस पूरे धाम की मॉनिटरिंग इस नए कंट्रोल रूम से की जाएगी. इसका आधिकारिक शुभारंभ विधि-विधान से पूजन- हवन के साथ किया गया. आला अधिकारियों ने पूजन- हवन में हिस्सा लिया. इसके बाद इस भवन का संचालन शुरू हो गया.
Varanasi News : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था अब पिनाक भवन से होगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस भवन का नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है. इस पिनाक भवन से अब मंदिर सहित पूरे धाम की सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.
नवरात्र के दूसरे दिन किया गया पिनाक भवन का उद्घाटन
पिनाक भवन का उद्घाटन नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को किया गया. लगभग चार सौ कैमरे से लैस पूरे धाम की मॉनिटरिंग इस नए कंट्रोल रूम से की जाएगी. इसका आधिकारिक शुभारंभ विधि-विधान से पूजन- हवन के साथ किया गया. आला अधिकारियों ने पूजन- हवन में हिस्सा लिया. इसके बाद इस भवन का संचालन शुरू हो गया.
पिनाक भवन में हैं कुल 36 कमरे
जी प्लस थ्री बने इस भवन में सभागार सहित कुल 36 कक्ष है. इनमें पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी, बम स्क्वायड, एलआईयू सहित सभी विंग बैठ सकेंगे. पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ख्याति के अनुरूप इसकी सुरक्षा व्यवस्था भी अब इस नवनिर्मित भवन से बेहतर हो सकेगी. मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पूरी तरह वातानुकूलित इस भवन में हर सुविधा उपलब्ध है. इसे बनाने में सुरक्षा एजेंसियों की आवश्यकता के अनुसार सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. भवन के उद्घाटन के दौरान एडीजी राम कुमार, आईजी के सत्यनारायण, एडीसीपी विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी बच्चू सिंह एसीपी अवधेश पांडेय आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










