ePaper

Varanasi News: वाराणसी में किसानों की सहमति के बिना काटी गई फसल, जानें क्या बोले जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

Updated at : 18 Oct 2021 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी में किसानों की सहमति के बिना काटी गई फसल, जानें क्या बोले जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा

Varanasi News: जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जो भी लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि किसानों के असहमति से जमीन लेकर फसल काटी गई है. वो पूरी तरह से अफवाह है. इन पर विधिक कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही हैं.

विज्ञापन

Varanasi News: पीएम मोदी की वाराणसी में होने जा रही जनसभा को लेकर किसानों की बिना सहमति के फसल काटने और मुआवजा धनराशि न मिलने की बात को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अफवाह करार दिया. उन्होंने ऐसे लोगों पर विधिक कार्रवाई करने की भी बात कही.

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने पीएम मोदी की जनसभा हेतु काटी गयी फसलों को लेकर विपक्ष द्वारा चल रहे विवाद पर स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ट्विटर पर यह अफवाह फैलाई जा रही हैं कि किसानों को मुआवजा दिए बगैर उनकी अनुमति के फसल काटी गई है जो कि पूरी तरह से बेबुनियाद बात है. किसानों को एमएसपी मूल्य 1940 रुपये सरकारी क्रय धनराशि के मुताबिक मुआवजा राशि देकर फसल काटी गई है.

Also Read: Varanasi News: प्रियंका गांधी से डर गये हैं मोदी, इसीलिए कर रहे काशी में रैली, बोले पूर्व विधायक अजय राय

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि किसी की भी भूमि असहमति से नही ली गई है. जिस रिंग रोड भूमि का उद्घाटन हो रहा है, वो 4030 करोड़ की भूमि पर बनी हुई है और मुआवजा 570 करोड़ रुपये भी किसानों को दे दिया गया है. इन्हीं किसानों की ही भूमि का सर्किल रेट आगे बढ़ेगा और आने वाले समय में रिंग रोड बहुत बड़ा वरदान साबित होगी.

Also Read: Varanasi News: पीएम मोदी 25 अक्टूबर को आएंगे वाराणसी, रिंग रोड सहित कई योजनाओं की देंगे सौगात

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि किसानों के असहमति से जमीन लेकर फसल काटी गई है. वो पूरी तरह से अफवाह है. इन पर विधिक कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही हैं. इन फसलों की धनराशि 8 लाख रुपये तय हुई थी, जिनको चेक के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा जा रहा है. अधिकतर किसानों को मिल गया है. बाकी किसानों को भी आज मिल जाएगा.

रिपोर्ट- विपिन सिंह

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola