ePaper

Bareilly: अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग तो दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम, काट दिया प्राइवेट पार्ट

Updated at : 10 Sep 2022 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly: अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग तो दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम, काट दिया प्राइवेट पार्ट

Bareilly Crime News आरोपी ने मीडिया को बताया कि उसका दोस्त गलत काम (शारीरिक संबंध बनाता) करता था. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. इसी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Bareilly Crime News : उत्तर प्रदेश के बरेली में शनिवार को दोस्त के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से खफा एक युवक ने अपने ही दोस्त का होटल के कमरे में बुलाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया. इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई. दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. आरोपी का कहना है कि दोस्त ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद वीडियो क्लिप बना ली थी. वह वीडियो क्लिप के नाम पर ब्लैकमेल कर दोस्तों से शारीरिक संबध बनवाता था. इसी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया. दोनों में काफी पुरानी दोस्ती बताई जा रही है.

शहर के बारादरी थाना क्षेत्र निवासी देव (34 वर्ष) ने अपने ही दोस्त बबलू उर्फ सागर रस्तोगी का प्राइवेट पार्ट काट दिया. शहर के नीम की चढ़ाई हाल निवासी सतीपुर नगर निगम में संविदा सफाई कर्मी है. इन दोनों में काफी पुरानी दोस्ती बताई जा रही है. आरोपी देव ने शनिवार को रेलवे स्टेशन रोड के एक होटल का कमरा बुक कराया था. कुछ देर बाद दूसरा युवक होटल के कमरे में पहुंच गया. होटल के रूम में दोनों के बीच अश्लील वीडियो को लेकर विवाद हो गया.

Also Read: Indian Railways Cancle Train List: यात्रीगण ध्यान दें, रेलवे ने रद्द कर दीं इस रूट की ट्रेनें

यह विवाद काफी बढ़ गया.आरोपी ने धारदार हथियार (कटर) से दोस्त का प्राइवेट पार्ट कट दिया. इसके साथ ही जमकर मारपीट हुई. इसमें दोनों घायल हो गए हैं. आरोपी ने मीडिया को बताया कि उसका दोस्त गलत काम (शारीरिक संबंध बनाता) करता था. इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. इसी से परेशान होकर घटना को अंजाम दिया है. दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola