ePaper

Varanasi: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बुरी खबर, जम्मू से वाराणसी की विमान सेवा हो सकती है बंद

Updated at : 13 May 2022 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बुरी खबर, जम्मू से वाराणसी की विमान सेवा हो सकती है बंद

Varanasi-Vaishno Devi Flight: शिव की नगरी काशी से मां वैष्णो देवी धाम जाने के लिए यात्रियों को मिलने वाली विमान सेवा जून से बंद हो सकती है. यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जम्मू व वाराणसी के बीच शुरू की थी.

विज्ञापन

Varanasi-Vaishno Devi Flight: शिव की नगरी काशी से मां वैष्णो देवी धाम जाने के लिए यात्रियों को मिलने वाली विमान सेवा जून से बंद हो सकती है. यह सेवा यात्रियों की सुविधा के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने जम्मू व वाराणसी के बीच शुरू की थी. यात्रियों को उम्मीद थी यह सेवा अक्तूबर तक संचालित होगी. एयरलाइंस प्रतिनिधियों का कहना है कि दो माह का स्लॉट लिया गया था, आगे यात्रियों की संख्या के हिसाब से संचालन जारी भी रह सकता है.

बता दें कि जम्मू के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को विमान का संचालन होता है. इस विमान से से यात्रियों के पास ट्रेन के अलावा एक और विकल्प मिला था. लोग कम समय में जम्मू पहुंच रहे थे. इस रूट पर अप्रैल में यात्रियों की संख्या काफी कम थी. 180 सीटर विमान में 50 तो 60 यात्रियों की ही बुकिंग हो पाती थी. मई के शुरुआत में काशी से जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा हुआ. लेकिन जम्मू से वाराणसी आने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम है. ट्रैवल एजेंसी संचालकों की माने तो यात्रियों की कमी के कारण विमान कंपनी संचालन बंद कर रही हैं.

Also Read: UP: खनन माफिया हाजी इकबाल का बेटा चढ़ा पुलिस के हत्थे, BSP के पूर्व एमएलसी पर कसा शिकंजा

ट्रैवल व टूरिज्म से जुड़े लोगों का कहना कि विमान संचालन बंद नहीं होना चाहिए. लोगों के बीच विमान का प्रचार-प्रसार करना चाहिए ताकि उनको सुविधा का पता चले और वो इसका लाभ उठा सके. इससे पर्यटन व उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा. शुरुआती दौर में यात्रियों की कमी है, लेकिन जब लोगों को सेवा के बारे में पता चलेगा तो संख्या बढ़ने लगेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola