UPSSSC Lekhpal Result 2023: यूपीएसएसएससी के नतीजे जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें चेक

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jan 2024 7:49 AM

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal result 2023 released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल परिणाम 2023 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा दी थी, वे यूपीएसएसएससी लेखपाल परिणाम 2023 पीडीएफ को upsssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal result 2023 released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने लेखपाल परिणाम 2023 घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा दी थी, वे यूपीएसएसएससी लेखपाल परिणाम 2023 पीडीएफ को upsssc.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: CBSE आज 1 जनवरी 2024 से देगा परीक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श,टेली काउंसिलिंग में जुड़ेंगे परीक्षार्थी

जानकारी दे दें कुल 7897 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 3193 उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणियों से हैं, 780 उम्मीदवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, 1615 उम्मीदवार अनुसूचित जनजाति से हैं और 149 उम्मीदवार अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं.

UPSSSC Lekhpal result 2023 released: परिणाम कैसे जांचें

परिणाम की जांच करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में प्रदर्शित होगा.

यूपीएसएसएससी लेखपाल परिणाम की जांच करें.

भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी डाउनलोड करें और अपने पास रखें.

बता दें कि अभी हाल ही में UPSSSC ने पीईटी 2023 का रिजल्ट भी घोषित किया था. एग्जाम राज्य भर में 28 और 29 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था. यूपी में लेखपाल और टेक्नीशियन जैसे विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की यूपी पीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य हैं. बिना एग्जाम पास किए अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. पीईटी परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स को आयोग सर्टिफिकेट जारी करता है.

UPSSSC Lekhpal result 2023 released: जल्द मिलेगा नियुक्ति-पत्र

आयोग ने पिछले साल यानी जनवरी 2022 में इन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था. इसके लिए पीईटी परीक्षा के बेसिस पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ था और ढ़ाई लाख से ज्यादा उम्मीदवार चुने गए थे. इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 के दिन किया गया था. कुछ समस्याएं आने के बाद परिणाम मई 2023 को रिलीज हुआ था. जल्द ही इन चुने गए कैंडिडेट्स को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola