UPSC Result 2022: यूपीएससी में बेटियों ने रचा इतिहास, एक तिहाई से अधिक महिलाएं सफल, देखें डिटेल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 May 2023 2:56 PM

विज्ञापन

UPSC Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी फाइनल लिस्ट (UPSC 2022 Final Result) में 933 उम्मीदवारों (320) में से एक तिहाई से अधिक महिलाएं हैं. इससे केवल दो दशक पहले चयनित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या केवल 20% थी. इस साल 34% के साथ सबसे अधिक महिलाओं की हिस्सेदारी देखी गई.

विज्ञापन

UPSC Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट (UPSC Result 2022) जारी हो गया है. आपको बता दें इस साल बेटियों ने इतिहास रच दिया है. आपको बता दें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से जारी फाइनल लिस्ट (UPSC 2022 Final Result) में 933 उम्मीदवारों (320) में से एक तिहाई से अधिक महिलाएं हैं. इससे केवल दो दशक पहले चयनित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या केवल 20% थी. इस साल 34% के साथ सबसे अधिक महिलाओं की हिस्सेदारी देखी गई. विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गयी है. इनमें से 613 पुरुष उम्मीदवार हैं और 320 महिलाएं हैं. टॉप चार रैंक महिला उम्मीदवारों के नाम हैं.

इशिता किशोर बनी टॉपर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया है. इसमें इशिता किशोर UPSC टॉपर, जबकि गरिमा लोहिया ने सेकेंड रेंक हासिल किया है. बता दें कि ना सिर्फ यूपीएसी में दूसरा रेंक लाने वाली गरिमा लोहिया बिहार से हैं बल्कि टॉपर इशिता किशोर भी मूलरूप से राजधानी पटना की रहने वाली है.

लड़कियों का रहा दबदबा, शीर्ष 25 में 14 शामिल

यूपीएससी 2022 में अंतिम रिजल्ट कम चयन सूची में महिलाओं का दबदबा रहा है. शीर्ष 25 में से 14 महिला उम्मीदवार टॉपर बनीं हैं. वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं ने शीर्ष चार रैंक में जगह बनायी है. अगर टॉप 10 की बात करें, तो इसमें छह महिला उम्मीदवार शामिल हैं. लगातार दूसरे साल यूपीएससी में लड़कियों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है. इशिता किशोर, गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने क्रमशः शीर्ष चार रैंक हासिल की है. जबकि, गहना नव्या जेम्स ने ऑल इंडिया रैंक 6 और कनिका गोयल ने देश भर में नौवां स्थान पाकर टॉप 10 में जगह बनायी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola