ePaper

Upcoming Budget Cars: 2024 शुरू होते ही 10 लाख की बजट वाली ये तीन कारें मचाएंगी धूम!

Updated at : 26 Dec 2023 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
Upcoming Budget Cars: 2024 शुरू होते ही  10 लाख की बजट वाली ये तीन कारें मचाएंगी धूम!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बजट कारें हमेशा से ही लोकप्रिय रही हैं. 2024 में भी कई ऐसी कारें लॉन्च होने वाली हैं जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम होगी. यहां हम आपको उन 3 टॉप-बजट कारों के बारे में बता रहे हैं जो अगले साल लॉन्च होने वाली हैं.

विज्ञापन
2024 Kia Sonet
undefined

2024 Kia Sonet

kia India ने हाल ही में सोनेट फेसलिफ्ट को पेश किया है. अपडेटेड सोनेट पहले से अधिक फीचर लोडेड एसयूवी बन गई है. कंपनी इसे अगले महीने भारतीय बाजार के अंदर लॉन्च करेगी. मौजूदा मॉडल की कीमत 7.5 लाख रुपये से शुरू होती है. 2024 Kia Sonet को लगभग 8 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है. मौजूदा मॉडल मिड और टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत निश्चित रूप से 10 लाख रुपये से अधिक होगी. नई सोनेट में लेवल 1 एडास, सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड सीट और एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Also Read: ‘बड़ी गाड़ी…बड़ा नाम’, KIA की इस 7 सीटर सवारी को मिला ‘कार ऑफ दी ईयर’ का अवार्ड! Maruti Suzuki Swift 2024
undefined

Maruti Suzuki Swift 2024

Maruti Suzuki Swift 2024 की नई पीढ़ी को हाल ही में जापान में लॉन्च किया गया था. इसे भारतीय बाजार में भी मामूली बदलावों के साथ पेश किया जाएगा. उम्मीद है कि कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में भी पेश करेगी. अपडेटेड स्विफ्ट HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसके इंटीरियर के साथ-साथ एक्सटीरियर को भी अपडेट किया गया है. नई स्विफ्ट में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 89bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. नई स्विफ्ट की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

Also Read: Swift New-Gen 2024 में मौजूद है ये खूबियां, कोई नहीं है टक्कर में, लॉन्च होते ही मचाएगी धूम! Nissan Magnite Facelift
undefined

Nissan Magnite Facelift

Nissan India घरेलू बाजार में अपनी एकमात्र एसयूवी Magnite को ही बोलती है. इसके अलावा कंपनी भारत में एक मध्यम आकार की एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है. साथ ही Nissan Magnite Facelift को उससे पहले पेश किया जाएगा. मैग्नाइट फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव होंगे और उम्मीद है कि पुराने मॉडल की तुलना में अधिक आधुनिक और प्रीमियम दिखने के लिए इसे फ्रेस इंटीरियर दिया जाएगा. मैग्नाइट फेसलिफ्ट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 100bhp की पावर और 160Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा. मैग्नाइट फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है.

ये तीनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में बेहतरीन विकल्प होंगी. ये कारें आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और पावरफुल इंजन से लैस होंगी.

Also Read: नए अवतार के साथ बाजार में रिटर्न होगी Nissan Z Nismo, जानें इसकी खासियत
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola