UP School, College Holiday News: यूपी में 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, ये है वजह

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

UP School, College Holiday News: 22 जनवरी उत्तर प्रदेश में श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव' के तौर पर मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश रहेगा.

विज्ञापन

UP School, College Holiday News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को 22 जनवरी 2024 को छुट्टी की घोषणा करने का निर्देश दिया है. इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. यूपी स्कूल की छुट्टी के बारे में किसी भी भ्रम या प्रश्न के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: IGNOU B.Ed Answer Key 2023: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी, ऐसे करें चेक

यह आदेश सभी स्कूलों और कॉलेजों को भेज दिया गया है. स्कूलों और कॉलेजों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि 22 जनवरी को सभी कक्षाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहें. यूपी स्कूल की छुट्टी के बारे में किसी भी भ्रम या प्रश्न के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं.

22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

गौरतलब है कि मंगलवार को एक बार फिर से सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और पूरे कामकाज का जायजा लिया. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत की जा चुकी है. इसके अलावा बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है. अयोध्या के आयोजन की पूरी बागडोर खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल रखी है.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त

आपको बता दें प्राण प्रतिष्ठा के लिए शुभ मुहूर्त का क्षण 84 सेकंड का मात्र होगा जो 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा. इस अवधि में, भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola