UP News: वाराणसी में बीयर शॉप के पास बदमाशों ने की अंधाधुन फायरिंग, गोली लगने से दो घायल

UP News Today Hindi: हाथापाई के थोड़ी देर बाद युवक कुछ साथियों के साथ वापस आया और फायरिंग करने लगा. फायरिंग में गोली लगने से अजय और एक राहगीर सुशील वर्मा घायल हो गए
यूपी के वाराणसी में देर रात बियर शॉप के पास बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. बदमाशों के फायरिंग से दुकान पर खड़े चाय-पान विक्रेता सहित एक अन्य ग्राहक को गोली लग गई. घटना के बाद आनन-फानन में घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आला अधिकारियों को बताया. वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर डीसीपी वरुणा जोन विक्रान्तवीर और एसीपी कैंट रत्नेश्वर कुमार भी मौके पर पहुंचे.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुर थाना अंतर्गत गणेशपुर में अजय यादव उर्फ करिया की चाय-समोसा की दुकान है. अजय के भाई ओम प्रकाश यादव के अनुसार रात होते ही चांदमारी क्षेत्र के कुछ युवक अजय की दुकान के समीप शराब पीकर घूम रहे थे. अजय के दुकान के समीप उन युवकों ने पेशाब किया तो उसने मना किया.
इसके बाद बाइक सवार युवक अजय से हाथापाई कर चले गए. थोड़ी देर बाद युवक कुछ साथियों के साथ वापस आया और फायरिंग करने लगा. फायरिंग में गोली लगने से अजय और एक राहगीर सुशील वर्मा घायल हो गए. वहीं गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.घटना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. उधर पुलिस को मौके से खोखे के साथ एक लाइव बुलेट भी मिला है.
मौके पर पहुंचे डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि दोनों युवकों का उपचार जारी है और दोनों की हालत स्थिर है. घटना के संबंध में दोनों युवकों से जानकारी ली गई है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की 2 टीम लगाई गई है. पूरी उम्मीद है कि बदमाश जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




