UP News: अलीगढ़ में 29 नवंबर तक धारा 144 लागू, डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जारी किए निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2021 8:11 PM
UP News: अलीगढ़ में धारा 144 लागू कर दी गई है. यह 29 नवंबर तक जारी रहेगा. डीएम सेल्वा कुमारी जे ने यह निर्देश दिया है.
UP News: दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों को देखते हुए अलीगढ़ में बुधवार से 29 नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है. डीएम अलीगढ़ सेल्वा कुमारी जे ने आगामी त्योहारों और वर्तमान में कोविड-19 व अन्य संवेदनशील कारणों को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया है.
-
7 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती
-
13 अक्टूबर- दशहरा (महाष्टमी)
-
14 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी)
-
15 अक्टूबर- दशहरा (विजयदशमी)
-
19 अक्टूबर- ईद ए मिलाद/ बारावफात
-
4 नवंबर- दीपावली
-
5 नवंबर- गोवर्धन पूजा
-
6 नवंबर- भैया दूज
-
19 नवंबर- गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
-
24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस
Also Read: UP Election 2022: वीआईपी 9 अक्टूबर को यूपी में करेगी चुनावी शंखनाद, इन सीटों पर रहेगा खास फोकस, जानें रणनीति
सीआरपीसी की धारा 144 शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए लगाई जाती है. जहां किसी तरह की अमानवीय घटना या दंगे की आशंका हो, वहां धारा 144 लगाई जाती है. यह जहां लगती है, उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा आदमी एक साथ जमा नहीं हो सकते हैं.
धारा 144 को लागू करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. इसके लागू होने के बाद इंटरनेट सेवाओं को भी आम पहुंच से ठप किया जा सकता है. यह धारा लागू होने के बाद उस इलाके में हथियारों के ले जाने पर भी पाबंदी होती है.
(इनपुट- चमन शर्मा, अलीगढ़)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










