ePaper

UP Election 2022: पंकज सिंह के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचे मनोज तिवारी का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

Updated at : 03 Feb 2022 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: पंकज सिंह के लिए प्रचार करने नोएडा पहुंचे मनोज तिवारी का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: नोएडा मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे नोएडा पहुंचे थे, जहां उनको विरोध को सामना करना पड़ा. मनोज तिवारी के डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान लोगों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्‍य में राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. वहीं इस चुनावी मौसम में नेता वोट मांगने के लिए लोगों के घर-घर जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) जब नोएडा में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए पहुंचे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. सेक्टर 17 में जब वह झुग्गियों में पहुंचे तो यहां लोगों ने उनके विरोध में नारे लगाए.

बता दें कि नोएडा मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का प्रचार करने पहुंचे नोएडा पहुंचे थे. मनोज तिवारी का विरोध कर रहे लोगों ने न सिर्फ उनके खिलाफ नारेबाजी की. बल्कि, उन्हें जूता तक दिखा दिया. उनके विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि नोएडा में मनोज तिवारी भाजपा प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर कैंपेन करने आए थे. इसकी शुरुआत शाम को सेक्टर-17 झुग्गी झोपड़ी से की, यही उनको विरोध का सामना करना पड़ा.

Also Read: UP Election: अखिलेश यादव का बड़ा दांव, डकैत ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल को मानिकपुर से मैदान में उतारा

वीडियो में नजर आ रहा है कि मनोज तिवारी के प्रचार के दौरान एक महिला भी अखिलेश यादव का नारा लगाती है. बता दें कि नोएडा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल और बिहार से आए लोग रहते हैं. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज 10 फरवरी से होने जा रहा है. 10 मार्च को विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस बार मैदान सपा अपने गठबंधन के साथ तो भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरी है. वहीं कांग्रेस और मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़े रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola