UP Chunav 2022: महमूदाबाद विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 6:18 PM
UP Chunav 2022: तीसरे चरण के बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. सीतापुर जिले में आने वाले महमूदाबाद विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में मतदान हुआ. सीतापुर जिले में शाम पांच बजे तक 58.39 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पहले तीन चरण के बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. सीतापुर जिले में आने वाले महमूदाबाद विधानसभा सीट पर भी चौथे चरण में प्रतिशत मतदान हुआ. सीतापुर जिले में शाम पांच बजे तक 58.39 प्रतिशत मतदान हुआ. महमूदाबाद विधानसभा सीट (Mahmoodabad Assembly Seat) पर पहली बार 1962 में चुनाव हुआ था. इस चुनाव में शिवेन्द्र प्रताप जनसंघ के टिकट पर चुनाव लड़े और विधायक बने. 1967 में बी. प्रसाद एसएसपी के टिकट पर विधायक बने.
साल 2017 में महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह वर्मा इस सीट से जीते और विधायक बने. उन्हें कुल 81469 वोट मिले. भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा मौर्य कुल 79563 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह वर्मा इस सीट से जीते और विधायक बने. उन्हें कुल 86580 वोट मिले. बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अहमद अंसारी कुल 66991 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.
महमूदाबाद सीट पर इस बार भी परंपरागत प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं. इस बार भी नरेन्द्र सिंह वर्मा सपा व आशा वर्मा भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं. नरेन्द्र सिंह वर्मा वर्ष 2002 से लगातार विधायक हैं. इससे पहले भी वह 1991 व 1993 में विधायक चुने गए थे. बसपा ने यहां से मीसम अम्मार रिजवी व कांग्रेस ने ऊषा वर्मा को मैदान में उतारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










