UP Chunav 2022: सिसवा विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:51 PM
UP Chunav 2022: पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले सिसवा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. प्रतापगढ़ जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. पांचवे चरण के बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. महराजगंज जिले में आने वाले सिसवा विधानसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान हुआ. महराजगंज जिले में शाम पांच बजे तक 57.38 प्रतिशत मतदान हुआ. यूपी के महाराजगंज जिले की सिसवा विधानसभा पर हमेशा से राजनीतिक पार्टियों में जोरदार टक्कर रही है. सिसवा के विधायक प्रेम सागर पटेल भारतीय जनता पार्टी से हैं. सिसवा महाराजगंज (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है.
भाजपा के विधायक प्रेम सागर पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिवेंद्र सिंह को हराया था. जो कि सिसवा विधानसभा से चार बार विधायक चुने गए थे. सिसवा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 65 हजार से अधिक है. इस सीट पर हुए 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी को जीत मिली थी. जबकि उससे पहले तीन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सीट पर अपना परचम लहराया है.
2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी-गठबंधन ने प्रेम सागर पटेल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि सपा-रालोद गठबंधन ने सुशील टिबड़ेवाल, बसपा ने धीरेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस ने राजू कुमार गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है.
सिसवा विधानसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरणों पर नजर डालें तो यहां हर जाति-वर्ग के मतदाता रहते हैं. इस विधानसभा क्षेत्र में अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. इसके अलावा सामान्य वर्ग के मतदाता भी विधायक चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










