UP Chunav 2022: जसराना विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2022 7:04 PM
UP Chunav 2022: दूसरे चरण के बाद आज तीसरे चरण का मतदान हुआ. फिरोजाबाद जिले में आने वाले जसराना विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. फिरोजाबाद जिले में 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. फिरोजाबाद जिले में आने वाले जसराना विधानसभा सीट पर भी तीसरे चरण में मतदान हुआ. फिरोजाबाद जिले में 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ. जसराना विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. जसराना विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर मतदाता कृषक हैं. इस इलाके में मुख्य रूप से गेहूं और आलू की उपज होती है. जसराना के किसानों का उत्थान हमेशा सभी सियासी दलों का चुनावी मुद्दा रहा है.
2017 में समाजवादी पार्टी से उन्हें बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद वह भाजपा में चले गए थे. 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामगोपाल पप्पू लोधी ने जीत हासिल की थी. 2002 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने लगातार तीसरी बार इस सीट से जीत दर्ज की और विधायक बने. 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह इस सीट पर चौथी बार विधानसभा पहुंचे.
जसराना (Jasrana) विधानसभा के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी सचिन यादव हैं. यहां यादव वोट बैंक में शिव प्रताप यादव सेंध लगा सकते हैं, जो 2017 में सपा से चुनाव लड़े थे और अब बागी हो गए हैं. हालांकि वे 2017 के चुनाव में हार गए थे. लेकिन उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया तो अब वह बागी हो गए हैं और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.
जसराना सीट के मतदाता
-
कुल मतदाता- 3.63 लाख
-
पुरुष- 1.95 लाख
-
महिला- 1.68 लाख
-
अन्य- 17
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










